अप्रैल,26,2024
spot_img

बिहार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़्र्र, घर के अंदर चल रहा था देहव्यापार, मकान मालिक, महिला समेत युवक-युवती गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

भागलपुर। यहां सेक्स रैकेट का बड़ा नेटवर्क चल रहा था। जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के जब्बारचक इलाके में इसका भंडा फूटा है। यहां के एक मकान में देह व्यापार के अवैध धंधे में  मकान मालिक साहिल, पत्नी कहकशां और ग्राहक हबीबपुर थानाक्षेत्र के महताब आलम को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

 

जानकारी के अनुसर, कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं को महिला पुलिसबलों की मदद से पकड़ लिया। कोतवाली इंस्पेक्टर ने उन महिलाओं से मोल-जोल कर रहे दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। महिलाओं को महिला थाना और दो ग्राहकों को कोतवाली हाजत में रखा गया है। मामले में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर रैकेट से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचने की भी पुलिस कोशिश कर रही हैं। इसके लिए गिरफ्तार आरोपी का मोबाइल नंबर भी खंगाला जा रहा है।

 

स्थानीय लोगों की शिकायत पर एएसपी सिटी पूरन झा के नेतृत्व में महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को खपरैल के मकान में लड़का और लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ के बाद इससे जुड़े अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि मकान मालिक साहिल को रात में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें