अप्रैल,27,2024
spot_img

महज एक स्कार्पियो के लिए नवविवाहिता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या, लाश को घर में छोड़कर ससुराल वाले फरार

spot_img
spot_img
spot_img

भागलपुर। जिले केसनोखर थाना क्षेत्र के अरार गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने लड़की के ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।

 

लड़की के पिता ने शुक्रवार को बताया कि स्कार्पियो के खातिर मेरी पुत्री नेहा कुमारी को इनके पति जितेंद्र यादव, ससुर विवेकानंद यादव, सास पुनीता देवी एवं ननद राखी देवी बराबर प्रताड़ित करते रहते थे l ससुराल वालों द्वारा इधर कुछ दिनों से मेरी पुत्री पर मायके से एक स्कार्पियो के लिए पैसे मांग कर लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इस एवज में ससुराल वालों की ओर से लड़की के साथ मारपीट कर उन्हें प्रताड़ित किया जाता था।

महज एक स्कार्पियो के लिए नवविवाहिता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या, लाश को घर में छोड़कर ससुराल वाले फरार

लड़की के पिता ने पैसे देने में असमर्थता जताते हुए ससुराल वालों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन सब बेकार साबित हुआ और ससुराल वालों ने महज एक स्कार्पियो की खातिर पुत्री नेहा कुमारी (21) की हत्या जानबूझकर व सुनियोजित तरीके से गुरुवार को रात में रस्सी से गला घोंटकर कर दी। हत्या करने के बाद साक्ष्य को छुपाने के नीयत से मृतका के शव को घर में ही छोड़कर ससुराल वाले फरार हो गये।

झारखंड के गोड्डा जिला अन्तर्गत मेहरमा थाना क्षेत्र के खुटहरी चांदपुर गांव निवासी लड़की के बड़े पिता शिवचरण यादव ने बताया कि मेरा छोटा भाई जयराम यादव सभी परिवार वाले के साथ दिल्ली में रहते हैं। दो माह पूर्व अपनी पुत्री नेहा कुमारी की शादी 21 अप्रैल को हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार धूमधाम से किया थाl
उपहार स्वरूप सक्षम दान एक सोने का चैन 2 भर, सोने की चुड़ी 4 भर, टीका 1 भर, नथ पचास पैसा, कान की बाली 2 भर, अंगूठी 50 पैसे का, 16 भर चांदी का पायल और एक बुलेट गाड़ी दहेज देकर सनोखर थाना क्षेत्र के अरार गाँव निवासी विवेकानंद यादव के पुत्र जितेंद्र के साथ शादी किया था।
जितेंद्र कुमार यादव प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। हत्या करने के बाद ससुराल वाले पुत्री की शव को घर मे छोड़ कर फरार हो गये। साथ ही मृतका के गले से चैन, नाक व कान का बाली छीनकर अपने पास रख लिया गया।
घटना के बाद शुक्रवार को अरार गाँव के ग्रामीणों ने हमें घटना की सूचना मोबाइल पर दी। तब हमलोगों ने अरार गाँव पहुचँकर सनोखर थाना को सूचना दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया।
पुलिस घटना की जांच कर घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है। सनोखर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। (Newlyweds strangled to death for just one Scorpio)

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें