अप्रैल,20,2024
spot_img

जेडीयू नेता की गर्भवती बेटी की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

spot_img
spot_img

भागलपुर। जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र के मोगलपुरा में सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े जदयू नेता की आठ माह की गर्भवती बेटी काजल (24) की गोली मारकर हत्या कर दी।

 

बदमाशों ने घर में घुसकर फायरिंग की। एक गोली काजल के पंजरे में लगी। उसे इलाज के लिए मायागंज ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। काजल के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गयी। काजल की शादी पिछले साल नवंबर में बगल के ही छोटू कुरैशी के साथ हुई थी।

 

काजल के पिता मो. आरिफ खान जदयू के नगर महासचिव हैं। वे जमीन प्लॉटिंग का काम भी करते हैं। छह बदमाशों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। इनमें एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

आरिफ ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे कुख्यात इम्तियाज की पत्नी जेबा, इम्तियाज का भाई इंतेसार, बादशाह, रहमत कुरेशी, राहिद और जिद्दू हथियार के साथ पहुंचे थे।

 

आरिफ का कहना है कि जेबा, इंतेसार और बादशाह ने फायरिंग शुरू कर दी जबकि बाकी लोग हथियार लिये वहीं खड़े थे और फायरिंग करने को कह रहे थे। उनका कहना है कि लगभग दस राउंड फायरिंग उन बदमाशों ने की। एक गोली काजल को लग गयी। पुलिस ने छापेमारी कर बादशाह को गिरफ्तार कर लिया है।

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें