अप्रैल,24,2024
spot_img

बेतिया में भूमि विवाद में खेला खूनी खेल, दो की गोलीमारकर हत्या, तीसरे की हालत गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img

बेतिया। बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के साठी थाना के बसंतपुर गांव में शनिवार की देर रात भूमि विवाद में कतिपय तत्वों ने तीन लोगों को गोली मार दी है।

 

 

गोली लगने से रामेश्वर यादव (45), विनोद यादव (35) की मौत हो गयी। जबकि अमर लाल यादव (28) गंभीर रुप से जख्मी हो गए।अमर को मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने रविवार को हि.स. से बातचीत में बताया कि बसंतपुर गांव निवासी हरेन्द्र यादव व मुन्ना यादव के बीच पूर्व से चल रहे जमीन विवाद में यह घटना घटी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: 5 दिनों तक...हाय गर्मी...! HOT-DAY जैसे हालात

 

मृतक व घायल हरेन्द्र यादव के पक्ष के लोग है। इस मामले में 11 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ग्रामीण सूत्रों के अनुसार हरेन्द्र यादव के पुत्र राकेश यादव की बारात शनिवार की संध्या योगापट्टी के गोलाघाट बकही गयी थी। हरेन्द्र यादव ने अपने घोठा पर पूर्व से चल रहे विवाद को ले सुरक्षा के मद्देनजर अपने साला वीरेन्द्र यादव व दोस्त रामेश्वर यादव को रख दिया था। रात्रि 10 बजे के करीब मुन्ना यादव व उनके समर्थक हथियार से लैश हो वहां पहुंच गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: 5 दिनों तक...हाय गर्मी...! HOT-DAY जैसे हालात

 

हरेन्द्र यादव की झोपड़ी को उजाड़ने लगे। वहां मौजूद हरेन्द्र के साला विनोद यादव ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी। विनोद को बचाने पहुंचे रामेश्वर यादव को भी गोली मार दी। वहां से भागते वक्त अपराधियों ने रास्ते में मिले अमरलाल यादव को गोली मार दी। अमर लाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: 5 दिनों तक...हाय गर्मी...! HOT-DAY जैसे हालात

 

घायलों को ग्रामीणों व पुलिस ने जीएमसीएच बेतिया पहुंचाया। जहां रामेश्वर यादव की मौत हो गयी। वहीं विनोद यादव व अमरलाल यादव को मोतिहारी रेफर कर दिया गया। मोतिहारी जाने के क्रम में विनोद यादव की मौत हो गयी। जबकि अमरलाल यादव का इलाज वहां के निजी क्लीनिक में चल रहा है।

 

घटना की सूचना मिलते ही नरकटियागंज एसडीपीओ कुंदन कुमार, साठी थानाध्यक्ष उदय कुमार के साथ-साथ चनपटिया, शिकारपुर, गौनाहा व सहोदरा पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें