अप्रैल,26,2024
spot_img

संसाधन रहते भी बेबस-लाचार बना निगम, इस साल डूब गया पानी में बेतिया, जानिए कौन कर रहा दर्द साझा

spot_img
spot_img
spot_img
बेतिया। शहर मे आज वर्षा की पानी ज्यादा होने से पूरा का पूरा बेतिया नगर निगम क्षेत्र जलमग्न सा हो गया है।
बेतिया नगर निगम में संसाधन रहते हुए भी नगर निगम प्रशासन असहाय नजर आ रहा है। बेतिया शहर के सभी 39 वार्डों में जल जमाव होने की समस्या वर्षों बाद दिख रही है।
बीते साल झमाझम बरसात के बाद भी पानी तीन से चार घंटे में निकल जाता था। नाले नालियों के कीचड़ के साथ से निकली सड़ांध वाली गंदगी लोगों को परेशान नहीं करती थी। किसी भी रोड या मुहल्ले में जल जमाव का दृश्य दिखते ही कुछेक स्वनाम धन्य पार्षद और कुछेक परिजन या प्रतिनिधि ही जल जमाव की तस्वीरों को वायरल करने में तनिक देर नहीं करते थे।
उपरोक्त पीड़ा व व्यथा को निवर्त्तमान नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने सांझा किया। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल मेरी पीड़ा सिर्फ और सिर्फ नगर निगम क्षेत्र की आम और खास जनता के परेशानी और सांसत में होना ही है।
ओछी राजनीति और सरकारी राशि के बंदरबांट के लिये षड्यंत्र करके मुझे अवैधानिक तरीके से जबरन हटाने वाले लोग जनता की ऐसी पीड़ा उर परेशानी पर जुबान तक नहीं खोल पा रहे हैं। ऐसी स्थिति भी हमारे व्यथित होने का कारण है। (Bettiah shahar me naloo ki safai nahi hone par warsa ke pani)

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें