अप्रैल,19,2024
spot_img

बेतिया में नाबालिग को किया अगवा, दुष्कर्म की कोशिश में विफल होने पर चाकू से हमला

spot_img
spot_img

बेतिया। बेतिया शहर के एक मोहल्ले से दस वर्षीय लड़की को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। दुष्कर्म में असफल होने पर दरिंदों ने चाकू से लड़की का  गला रेत कर उसे  झिलिया इलाका में फेंक दिया। किसी तरह पीड़िता मोहल्ले में पहुंची और लोगों से आपबीती बताई। पीड़िता को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके गले पर गहरा जख्म है। मामले में पुलिस पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कालीबाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने  रविवार को  बताया कि जख्मी लड़की का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अभी उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के पिता ने बताया कि शनिवार की शाम उसकी पुत्री दवा खरीदने घर से निकली थी। काफी देर बीत जाने के बाद भी नहीं लौटी तो खोज  शुरू की गई। इसी बीच मोहल्ले के वार्ड पार्षद ने पुत्री के गला पर चाकू से प्रहार होने की सूचना दी। जबकि पीड़िता ने बताया कि दवा खरीद कर लौटते समय वह एक ठेला दुकानदार से भांजा खरीद रही थी।
इसी बीच राजदेव कुमार अपने दोस्त के साथ आया और उसे पकड़ लिया। मुंह में रुमाल ठूस और आंख बांध दोनों एक अनजान जगह पर ले गए। उसकी पिटाई करने लगे। कपड़े खोल गलत काम करने का प्रयास करने लगे। बाद में चाकू से गला पर मार जख्मी कर दिए और गड्ढेनुमा जगह पर फेंक दिए। कुछ देर के बाद किसी तरह वह मोहल्ले में पहुंची और लोगों से आपबीती बताई। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता जिम संचालक है। राजदेव प्रतिदिन जिम करने आता था। जबकि दूसरे युवक को वह नहीं पहचानती है। राजदेव छावनी मोहल्ले का रहने वाला है। पुलिस उसको भी हिरासत में ली है।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Khutauna News | मौत बुलाकर लाया ननिहाल...तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला...10 साल के आयुष की Death On The Spot

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें