अप्रैल,25,2024
spot_img

रेड लाइट एरिया में लड़कियों को फुसलाकर लाने वाले युवक की हत्या, जिस्मफरोशी के अड्डे पर रहने वाले सभी लोग फरार] दो महिला हिरासत में

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में पुलिस ने रेड लाइट एरिया से संदिग्ध हालत में एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक के सिर और गले में चाकू का निशान है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र की है। मृतक स्वर्गीय ब्रह्मदेव यादव के पुत्र प्रदोष कुमार है। इस मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रदोष कुमार दस वर्षों से भी अधिक समय से अपने घर-परिवार से अलग बाबा हरिगिरि धाम के समीप स्थित रेड लाइट एरिया में रहता था। शुक्रवार की रात लोगों को सूचना मिली कि किसी ने प्रदोष की हत्या कर दी है।
इसके बाद जब गांव के लोग जुटे तो घटनास्थल जिस्मफरोशी के अड्डे पर रहने वाले सभी लोग फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंंची। लोग हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर रात सेेेेेेे शनिवार की सुबह नौ बजे तक अड़़े रहे।
शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि चाकूू सेे गोदनेे के बाद गला दबाकर हत्या की गई हैै। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएंं चल रही है। कुछ लोगों का कहना है कि जिस्मफरोशी के अड्डे से दूर-दूर तक लड़कियों को बहला- फुसलाकर बाहर सप्लाई किया जाता था। प्रदोष को धीरे-धीरे काले कारनामे की जानकारी हो गई जिसके बाद खुलासा होने की वजह से जिस्म के धंधे वालों ने उसकी हत्या कर दी है।
उल्लेखनीय है कि यहां से कुछ ही दूरी पर चर्चित रेड लाइट एरिया लदैल घाट है। जहां कि अंतरराज्यीय गिरोह लड़कियों को बहला-फुसलाकर लाते हैं और जिस्मफरोशी कराने के बाद बेच दिया जाता है। विरोध करने पर हत्या तक कर दी जाती है। विगत दो साल के दौरान कई मामले उजागर हो चुके हैं। आशंका है कि इसी गैंग ने अपने काला कारनामा का भेद खुलने के डर से यह हत्या की है।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Harlakhi News। बासोपट्टी SBI से कैश लेकर लौट रहे CSP संचालक की पत्नी और पुत्र से बड़ी लूट, बाइक सवार अपराधी 1 लाख लूटकर फरार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें