मार्च,29,2024
spot_img

बेगूसराय में चंद जमीं के लिए रिश्ते ने बहा दी खून की नदियां, जमीनी विवाद में चाचा की गोली मारकर हत्या

spot_img
spot_img

बेगूसराय। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंंतर्गत सिरैया गांव में जमीन विवाद में (Uncle shot dead in land dispute)  बुधवार रात भतीजा ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी।

 

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सिरैया निवासी डोमन यादव के पुत्र रामाकांत यादव के रूप में की गई है। रामाकांत यादव रात में खाना खाकर घर के दरवाजे पर था। इस दौरान उसके भतीजा आदर्श उर्फ नुनु एवं गोपाल यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। मृतक के परिजन कारेलाल यादव ने बताया कि 18 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गांव में पंचायत भी हुई थी लेकिन हिस्सेदार जमीन छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।

उसने बताया कि बीती रात भी जमीन को लेकर विवाद हुआ। इसी से नाराज होकर भतीजा आदर्श उर्फ नुनु एवं गोपाल यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर निकले तो रामाकांत यादव की मौत हो चुकी थी और दोनों हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीन विवाद में भतीजा ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें