मार्च,29,2024
spot_img

बिजली विभाग की लापरवाही, पुलिस जीप चालक और कोर्ट के क्लर्क की करंट से मौत

spot_img
spot_img

बेगूसराय। बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही से मौत का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार की रात बलिया थाना के जीप चालक तथा तेघड़ा व्यवहार न्यायालय के क्लर्क श्याम किशोर प्रसाद की करंट लगने से मौत हो गई। पहली घटना बलिया में हुई, जहां मृतक की पहचान पुलिस वाहन चालक संतोष पासवान के रूप में की गई है।

 

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है सोमवार की रात संतोष पासवान सोमवार की रात गश्ती गाड़ी लेकर बड़ी बलिया की ओर निकला और एक चार मंजिला मकान में गया। जहां  करंट लगने से छटपटा कर उसकी मौत हो गई। करंट लगने से मौत की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोगों ने देर रात तक बलिया पावर स्टेशन को घेरकर खूब हंगामा किया। लोग मामले की छानबीन और व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कर रहे थे।

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है जब संतोष गश्ती पर निकला था तो उस मकान में अकेले क्यों गया। मकान में जाते हैं उसे करंट कैसे लग गया, मौत कैसे हो गई, मामला कुछ और है, पुलिस मामले पर पर्दा डाल रही है। बलिया पुलिस मामले के छानबीन की बात कह रही है, इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

 

 

दूसरी ओर तेघड़ा व्यवहार न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के ऑफिस क्लर्क श्याम किशोर प्रसाद की मौत सोमवार की रात बिजली का करंट लगने से हो गई। बताया जा रहा है कि श्याम किशोर प्रसाद बेगूसराय मेें डेरा लेकर रहते थे। व्यवहार न्यायालय तेघड़ा में ड्यूटी कर अपने किराए वाले मकान बेगूसराय में गए और रात में करंट लगने के कारण मौत हो गई।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें