मार्च,29,2024
spot_img

बिहार में एक घर की दीवार गिरने से दो बच्चों की दबकर मौत, नहीं लगी घंटों परिजनों को भनक

spot_img
spot_img
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में लगातार हो रही बारिश के कारण गुरुवार को एक घर की दीवार गिरने से दो बच्चों की दबकर मौत हो गई। घटना फुलवड़िया थाना क्षेत्र के बारो दक्षिणी की है।
मृत बच्चों की पहचान वार्ड संख्या-आठ निवासी मो. मुराद के छह वर्षीय पुत्र मो. सैफ तथा राजेश साह के 12 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रुप में की गई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान पुराना दीवार गिरने से दोनों उसी के नीचे दब गए, लेकिन लोगों को पता नहीं चला। काफी देर के बाद खोजबीन किए जाने पर जब लोगों ने दीवार के नीचे दोनों बच्चों को दबा देखा तो हड़कंप मच गया।
मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई, स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पहुंची फुलवड़िया थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
घटना की सूचना पाकर पहुंचे तेघड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी ने पीड़ित परिजनों से मिलकर सरकारी प्रावधान के अनुसार उचित सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
बारो दक्षिणी के मुखिया मोहम्मद जफर आलम ने बताया कि पिछले कई दिनों से बारिश होने के कारण दीवार क्षतिग्रस्त हो गया था। गुरुवार को जब बच्च खेल रहे थे, इसी दौरान दीवार गिरने से दबकर दोनोंं की मौत हो गई है। दोनोंं बच्चे गरीब परिवार के थे, पीड़ित परिवार की मदद की जा रही है। (two children die due to wall collapse)

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें