अप्रैल,26,2024
spot_img

युवक शादी कर पत्नी को लेकर चला घर, पहुंचना पड़ा थाना, बारातियों को भी पुलिस ने रोका फिर क्या हुआ… पहुंची दुल्हन ससुराल या फंस गई लॉकडाउन में

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय। कोरोना के कहर से बचाने के लिए बिहार में लगाए गए लॉकडाउन के कारण बुधवार को बेगूसराय में एक बहू को ससुराल से पहले थाना का चक्कर लगाना पड़ गया। मामला बेगूसराय जिले के परिहारा ओपी क्षेत्र का है। जहां की नवदंपति के साथ-साथ सभी बारातियों को भी लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में रोक लिया गया। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सभी को मुक्त कर दिया गया है।

हुआ कुछ यूं कि बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव निवासी विवेक कुमार की शादी तीन मई को सहरसा जिले में नेहा कुमारी के साथ संपन्न हुई थी। शादी के अगले दिन बारात समेत नव दंपति को वापस समसा आना था। लेकिन बारिश के कारण रास्ता बाधित होने से सभी वहीं रुक गए। इस बीच पांच से 15 मई तक के लिए बिहार में लॉकडाउन लगा दिया।
इस अवधि में बगैर ई-पास के निजी वाहनों के परिचालन पर भी रोक लगा दी गई। लेकिन इन लोगों के पास मजबूरी थी कि सभी को वापस आना था। बुधवार को जब विवेक अपनी पत्नी नेहा के साथ वापस घर आ रहे थे।
इसी दौरान परिहारा में लॉकडाउन का पालन करवा रही पुलिस ने नवदंपति और सात-आठ वाहन में सवार बारातियों को रोक लिया। लोगों ने जब अपनी मजबूरी बताई तो थाना की पुलिस ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दिया। इसके बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सभी को मुक्त कर दिया गया। ओपी प्रभारी सीपी महतों ने बताया कि जांच के दौरान प्रोटोकॉल का उल्लंघन पाए जाने पर सभी को रोका गया था।
लड़का पक्ष का कहना है कि हम लोग तीन मई को उस समय के आदेशानुसार 50 से कम बारात लेकर शादी करने गए थे। इसके बाद लॉकडाउन हो गया, मजबूरी थी कि इतने आदमी कहां रहते, किसी तरह आने के सिवा कोई विकल्प नहीं था। हम लोगों का उद्देश्य नियम का उल्लंघन करना नहीं था, आखिर करते भी तो क्या।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें