अप्रैल,20,2024
spot_img

माह-ए-रमजान : पवित्र माह-ए-रमजान शुरू, दुनियावी चीजों पर नियंत्रण रखने की साधना में जुटे रोजेदार, सज चुके बाजार,कोरोना प्रोटोकॉल में सेहरी और होगा इफ्तार,

spot_img
spot_img

इस्लाम कैलेंडर का सबसे पवित्र माह-ए-रमजान शुरू हो गया। बाजार सज चुके हैं, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सेहरी और इफ्तार की जमकर खरीददारी हो रही है। मस्जिद में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए नमाज अदा की जा रही है।

 

 

बेगूसराय। बेगूसराय के जेल में भी कुरान के आयत के साथ अल्लाह हो अकबर गूंजने है। जेल में बंद 55 कैदी रोजा रख रहे हैं। कारा अधीक्षक बृजेश सिंह मेहता ने बताया कि जेल प्रशासन द्वारा रोजा के सेहरी और इफ्तार के सामान उपलब्ध कराये गए हैं। इस दौरान कैदी अपने गुनाहों पर शर्मिंदा होकर अल्लाह से माफी मांगने खेसा कोरोना से बचाव के लिए भी दुआ कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | मधुबनी में शराब माफिया के सिंडिकेट में बच्चे बने कूरियर, शराब सप्लाई के नए नस्तर बने मासूम, Liquor Smuggling में दो नाबालिग लड़की, 4 नाबालिग लड़के चढ़े JRP के हत्थे...बड़ा खुलासा

 

 

 

 हाफिज ने कहा कि जो रमजान उल मुबारक के महीने में रोजा रखता है, अल्लाह उसको बहुत पसंद करता है। खुश किस्मत है वह जो अल्लाह के हुक्म को मानता है। इमाम मौलाना काजी अरशद कासमी ने कहा है कि यह कुरान शरीफ के दुनियां में नाजिल होने का महीना है। यह महीना हम सबको नेकियों, आत्मसंयम और आत्मनियंत्रण का अवसर तथा समूची मानव जाति को प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश देता है। नफरत और हिंसा से भरे इस दौर में रमजान का संदेश पहले से और ज्यादा प्रासंगिक हो चला है। रोजा बन्दों को जब्ते नफ्स अर्थात आत्मनियंत्रण की तरबियत देता है और उनमें परहेजगारी अर्थात आत्मसंयम पैदा करता है।
हम सब जिस्म और रूह दोनों के समन्वय के नतीजे हैं। आम तौर पर हमारा जीवन जिस्म की जरूरतों भूख, प्यास, शारिरिक सुख आदि के गिर्द घूमता है। रमजान का महीना दुनियावी चीजों पर नियंत्रण रखने की साधना है। रोजे में परहेज, आत्मसंयम और जकात का मकसद यह है कि आप अपनी जरूरतों में थोड़ी-बहुत कटौती कर समाज के अभावग्रस्त लोगों की कुछ जरूरतें पूरी कर सकें।
रोजा सिर्फ मुंह और पेट का ही नहीं, आंख, कान, नाक और जुबान का भी होता है। यह सदाचार और पाकीजगी की शर्त है। रमजान रोजादारों को आत्मावलोकन और खुद में सुधार का मौका देता है। दूसरों को नसीहत देने के बजाय अगर हम अपनी कमियों को पहचान कर उन्हें दूर कर सकें तो हमारी दुनिया ज्यादा मानवीय होगी।
उन्होंने कहा कि रमजान के महीने को तीन हिस्सों या अशरा में बांटा गया है। महीने के पहले दस दिन ‘रहमत’ के हैं, जिसमें अल्लाह रोजेदारों पर रहमतों की बारिश करता है। दूसरा अशरा ‘बरकत’ का है, जब अल्लाह रोजेदारों पर बरकत नाजिल करता है। रमजान का तीसरा अशरा ‘मगफिरत’ का है जब अल्लाह अपने बंदों को गुनाहों से पाक कर देता है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें