अप्रैल,25,2024
spot_img

छोटी बहन अक्सर हो जाती थी घर से कई दिनों तक गायब, रोकने के बावजूद नहीं रुकी गलत हरकत तो बड़ी बहन ने पीट-पीटकर मार डाला

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में एक बहन ने अपनी छोटी बहन को ही पीट-पीटकर मार डाला। मामले की जानकारी मिलते ही गुरुवार को पुलिस ने आरोपी बहन को गिरफ्तार कर लिया तथा मामले की छानबीन कर रही है। घटना जिला मुख्यालय के सिंघौल ओपी क्षेत्र की है। मृतका सिंघौल निवासी लक्ष्मी महतों की पुत्री शालिनी कुमारी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शालिनी कुमारी बराबर तीन-चार दिनों तक के लिए घर से कहीं चली जाती थी। उसकी बड़ी बहन प्रीति कुमारी लगातार इस बात का विरोध करते हुए उसे ऐसा गलत करने से रोकती थी। बुधवार की रात भी शालिनी कहीं जाने के लिए तैयार हुई तो प्रीति ने इसका काफी विरोध किया।
इसी दौरान बाहर जाने की जिद किए जाने के बाद प्रीति ने गुस्से में डंडा से शालिनी की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के क्रम में मौके पर ही शालिनी की मौत हो जाने पर परिवार के सभी सभी लोग मौके से फरार हो गए लेकिन प्रीति नहीं भाग सकी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार प्रीति ने रात में ही शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों को जानकारी मिल जाने के कारण वह अपने मकसद में कामयाब नही हो सकी। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रीति कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन चल रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Harlakhi News। बासोपट्टी SBI से कैश लेकर लौट रहे CSP संचालक की पत्नी और पुत्र से बड़ी लूट, बाइक सवार अपराधी 1 लाख लूटकर फरार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें