मार्च,29,2024
spot_img

बेगूसराय में पूर्व मुखिया के घर को बाहर से बंद कर अपराधियों ने मचाया तांडव, भीषण डकैती

spot_img
spot_img
गूसराय, 29 मार्च। बिहार में बेगूसराय जिले के सिंघौल ओपी क्षेत्र में रविवार देर रात बदमाशों ने पूर्व मुखिया के घर 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की डकैती कर ली।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्व मुखिया रामविलास चौधरी और घर के अन्य सदस्य दो मंजिले मकान के निचले हिस्से में थे। इसी दौरान देर रात बदमाश मकान के पिछले हिस्से से दो मंजिला मकान पर पहुंचा और हर कमरे का ताला तोड़कर डकैती की घटना को अंजाम दिया है।
बदमाशों ने मकान के निचले हिस्से में सोए सदस्यों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। परिजनों ने डकैत द्वारा करीब दो सौ ग्राम से अधिक सोने एवं चांदी का जेवरात, नगद और कीमती सामान ले जानेे की बात कही है। पूर्व मुखिया के एक पुत्र और पुत्रवधू बाहर रहते हैं, जिस कमरे से ज्यादा चोरी हुई है, वह बाहर रहने वाले पुत्र एवं पुत्रवधू का ही है। उनके आने के बाद स्पष्ट होगा कि डकैतों के हाथ कितने रकम और जेवरात लगे। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची सिंघौल ओपी की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Singhwara News | सिंहवाड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी, चंद घंटे में स्कार्पियो लूट का खुलासा, अंतर जिला वाहन गिरोह के लुटेरे को दबोचा, स्कार्पियो के साथ बाइक भी बरामद

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें