मार्च,29,2024
spot_img

बेगूसराय में सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े पौने चार लाख की लूट

spot_img
spot_img

बेगूसराय। बेगूसराय में मंगलवार को दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर एक निजी बैंक के संचालक से तीन लाख 74 हजार रुपये लूट लिया। घटना बेगूसराय-खगड़िया के सीमावर्ती बखरी थाना क्षेत्र के शकरपुरा काली स्थान के समीप की है।

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अलौली थाना क्षेत्र के बुधौरा निवासी मितेष कुमार अपने गांव में एक निजी बैंक फिनो फाइनेंशियल सर्विसेज का ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) चलाता है।

 

यह भी पढ़ें:  Jammu-Kashmir Accident News | Bihar News | जम्मू-कश्मीर में 300 फीट गहरी खाई में गिरी कैब, बिहार के 9 मजदूरों समेत 10 लोगों की मौत

 

मंगलवार को मितेष ग्राहकों के लिए पैसा लेने बखरी आया तथा यहां उसने फिनो के कैश डीलिंग के लिए संबंधित निजी फाइनेंसियल सर्विसेज आशिर्वाद, अन्नपूर्णा एवं मिडलैंड से तीन लाख 74 हजार रुपए निकाले। पैसा लेने के बाद अपने दोस्त निलेश कुमार के साथ बाइक सीएसपी लौट रहा था।

यह भी पढ़ें:  Jammu-Kashmir Accident News | Bihar News | जम्मू-कश्मीर में 300 फीट गहरी खाई में गिरी कैब, बिहार के 9 मजदूरों समेत 10 लोगों की मौत

 

इसी दौरान शकरपुरा काली स्थान पुलिया के समीप पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने धक्का मारकर मितेष का बाइक गिरा दिया और बैग छीनने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते हुए दो राउंड फायरिंग भी किया।

 

 

हो-हल्ला सुनकर लोग दौड़े तो सभी बदमाश हथियार लहराते हुए बखरी की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची बखरी थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Jammu-Kashmir Accident News | Bihar News | जम्मू-कश्मीर में 300 फीट गहरी खाई में गिरी कैब, बिहार के 9 मजदूरों समेत 10 लोगों की मौत

 

बखरी थानाध्यक्ष वासुकीनाथ झा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन और अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुट गई है, जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें