अप्रैल,23,2024
spot_img

दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर,समस्तीपुर समेत सामुच्य मिथिला जुटा उत्तरवाहिनी गंगा तट पर, मुंडन कराने की दिख रही लोगों में होड़

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय। उत्तरवाहिनी गंगा तट सिमरिया घाट ना केवल मगध और मिथिला का संगम स्थल, धर्म और आस्था का केंद्र है। बल्कि यह मिथिला और मगध दोनों क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए विभिन्न संस्कारों का भी केंद्र crowds gathered to shave off the ganges बनता जा रहा है।

विभिन्न अवसरों पर सालों भर यहां मुंडन के लिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। सोमवार को भी माघ शुक्ल पक्ष दसवीं के मौके पर मुंडन का शुभ मुहूर्त रहने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बेगूसराय ही नहीं समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, लखीसराय, नवादा, नालंदा, जमुई एवं शेखपुरा आदि जिलों से बड़ी संख्या में लोग मुंडन के लिए जुटे।

सुबह से ही मुंडन कराने के लिए वालों की भीड़ जुटने लगी थी, जिसके कारण पूरा घाट अस्त व्यस्त रहा और सैकड़ों मुंडन संस्कार संपन्न कराए गए। बड़ी संख्या में लोगों ने गंगा स्नान और पूजन के बाद दान भी किया। इस दौरान एक ओर जहां पूरा इलाका मगध और मैथिली लोक गीतों से गुंजायमान होता रहा। वहीं, बड़ी संख्या में भगतई सिद्ध करने वालों की भी crowds gathered to shave off the ganges भीड़ उमड़ पड़ी। इधर, गोताखोरों की टीम लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकते रहे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics News | Lok Sabha Elections 2024 | NDA में लटक गईं Samastipur सीट की तंबू....Sunny Hazari के बहाने Maheshwar Hazari पर बौखलाए Chirag Paswan ...सुनाई जमकर...खरी-खोटी...##वाले

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें