अप्रैल,19,2024
spot_img

बिहार से अपराध की बड़ी खबर : सीएसपी संचालक को दिनदहाड़े मारी गोली, लूट लिए रुपयों से भरे बैग

spot_img
spot_img

बेगूसराय। बेगूसराय में आपराधिक वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को (CSP onner looted by criminals today) बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक को गोली मारकर डेढ़ लाख रूपया लूट लिया है।

 

 

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालपुर चौक के समीप की है। घायल सीएसपी संचालक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हरर्ख निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक विवेक कुमार मंगलवार की दोपहर बेगूसराय बैंक से पैसा निकाल कर लालपुर स्थित अपने सीएसपी पर जा रहा था।

 

यह भी पढ़ें:  UP News: Congress प्रत्याशी कर रहे हैं Rahul से अधिक Akhilesh की मांग...

लालपुर चौक के समीप पंहुचते ही पीछा कर रहे मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया और रुपया लूटने लगा। विवेक कुमार ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मार दी और हथियार लहराते हुए रुपया वाला बैग लेकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ विवेक कुमार बेहोशी हालत में इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय लोगों के माध्यम से घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  UP News: Congress प्रत्याशी कर रहे हैं Rahul से अधिक Akhilesh की मांग...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें