अप्रैल,25,2024
spot_img

NH पर बड़ा हादसा, दो युवकों की मौत, एक की हालत नाजुक…जोरदार टक्कर सुन कर दौड़े आसपास के लोगों पढ़िए पूरी खबर

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय। राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच)- 28 के बरौनी-मुजफ्फरपुर खंड पर मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना बरौनी जीरोमाइल एवं तेघड़ा के मध्य स्थित काली स्थान महारानी लाइन होटल के समीप की है।

मृतकों की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी सुबोध कुमार महतों उर्फ ऋषि महतों तथा मंगल कुमार महतों के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप भान ने तीनों को रौंद दिया।
जिसमें सुबोध कुमार महतों उर्फ ऋषि महतों तथा मंगल कुमार महतों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जोरदार टक्कर सुन कर दौड़े आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एनएच पर गश्त कर रही पुलिस ने पीछा करके बरौनी थाना के समीप पिकअप वाहन को पकड़ लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। दूसरी ओर स्थानीय लोगों के प्रयास से घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां की समाचार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास आए दिन रोज हादसा होते रहता है। लेकिन एनएचएआई या प्रशासन गति नियंत्रण का कोई ठोस उपाय नहीं कर रही है।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Harlakhi News। बासोपट्टी SBI से कैश लेकर लौट रहे CSP संचालक की पत्नी और पुत्र से बड़ी लूट, बाइक सवार अपराधी 1 लाख लूटकर फरार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें