अप्रैल,24,2024
spot_img

वाल्मीकि बैराज से हुआ 2 लाख 64 हजार क्यूसेक जलस्त्राव, गंडक दियारा में मचेगी तबाही

spot_img
spot_img
spot_img

लगातार बारिश से बगहा नगर के लोगों को सताने लगा बाढ़ का खतरा 

बगहा। बगहा नगर में लगातार 24 घंटा से अधिक बारिश होने के कारण सभी जगहों पर जलजमाव हो गया है। वहीं दूसरी ओर गंडक नदी जलस्तर में भी एकाएक बढ़ोतरी हुई। जिसका कारण  नेपाल में भी लगातार हो रही बारिश है| वाल्मीकि बैराज से  गंडक नदी में शाम 4 बजे तक  2 लाख 64 हजार क्यूसेक जलस्त्राव किया गया है।
जिसके कारण बगहा 1 और 2 से गुजरने वाली गंडक नदी के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी होगी। नदी के आसपास रहने वाले  लोगों को बाढ़ का डर सताने लगा है। जिसमें बगहा दो के कैलाश नगर वार्ड नंबर 6,7, जिनमें कैलाश बाबा कुटी, के साथ नारायणपुर घाट के अलावा बगहा 1 में पुअर हाउस ,मिर्जा टोला, राम धाम ,शास्त्री नगर आदि जगहों के पास से बहने वाली गंडक नदी अपने उफान पर है। जिसे देखने के लिए लोग गंडक नदी के किनारे जा रहे हैं।
वही नगर के लोगों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी गंडक नदी के जलस्तर में एकाएक बढ़ोतरी हुई है। नदी के किनारे रहने वाले लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह बारिश हुई तो हम सभी के घरों में नदी का पानी घुस जाएगा। वहीं दूसरी ओर लगातार बारिश होने के कारण भी बगहा नगर में चारों तरफ जलमग्न हो गया है।
नगर के लोगों का कहना है कि पानी का निकासी सही नहीं होने के कारण हर वर्ष की तरह जलजमाव जगह-जगह हो जाता है जिस कारण नगर वासियों को कठिनाइयां झेलनी पड़ती है।  प्रशासन भी अलर्ट मोड में है।
यह भी पढ़ें:  Bihar News: 5 दिनों तक...हाय गर्मी...! HOT-DAY जैसे हालात

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें