अप्रैल,25,2024
spot_img

फिर पैदल Bihar आने लगे लोग, प्रवासियों को लेकर आ रही बस को यूपी-बिहार की सीमा पर ही रोका

spot_img
spot_img
spot_img
गहा। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर यूपी-बिहार दोनो राज्यों में पूर्ण रूप से लॉकडाउन कर दिया गया है। जिसको लेकर यूपी बिहार की सीमा पर दोनों तरफ के सीमाओ को सील करते हूए इमरजेंसी सेवाओ को छोड़ सभी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
आने जाने वाली सभी गाड़ियों की तलाशी ली जा रही हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार को बाहर से प्रवासियों को लेकर आ रहे सभी बस यूपी सीमा में ही रोक दिया गया। वहां से पैदल लोग बिहार में आने को मजबूर दिखे।
पैदल चलकर आ रहे प्रवासी सुरेश राम, दीनानाथ साह, दफादार मिया, सुरेश साह, दुलम दुबे आदि ने बताया कि, हमलोग बाहर से बस से अपने घर आ रहे हैं। परंतु बस ड्राईवर द्वारा यूपी में ही बस को रोक दिया गया और बताया गया कि, बिहार में पूर्ण रूप से लॉकडाउन है। बस को नहीं जाने दिया जाएगा, इसलिए अब हमलोग पैदल चलने को मजबूर है।
सीमा पर तैनात एएसआई इरसाद अहमद ने बताया कि, एमरजेंसी को छोड़ सभी गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। जरूरी हो तो परमिशन लेकर ही गाड़ियों से चल सकते हैं। उन्होंने बताया कि, आने जाने वाली सभी गाड़ियों की निगरानी की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Harlakhi News। बासोपट्टी SBI से कैश लेकर लौट रहे CSP संचालक की पत्नी और पुत्र से बड़ी लूट, बाइक सवार अपराधी 1 लाख लूटकर फरार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें