मार्च,28,2024
spot_img

भोजपुर : गंगा की तेज धार के बीच खोला गया महुली का पीपा पुल

spot_img
spot_img
आरा। गंगा नदी की बढ़ती जलधारा और तेज उफान के बाद अब भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखण्ड स्थित महुली घाट पर बने पीपा पुल को खोल दिया गया है।
बिहार पुल निर्माण निगम के आदेश के बाद इस पुल को खोल दिये जाने के बाद अब गुरुवार से गंगा पार करने के लिए एकमात्र नाव ही सहारा बच गया है। महुली गंगा घाट पर पीपा पुल खोल दिये जाने के बाद अब बिहार—उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क भंग हो गया है और अब बलिया और आसपास के इलाकों में लोगों को आने—जाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर की अतरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी या फिर नाव के सहारे जान जोखिम में डाल कर आवागमन करना होगा।
 बड़हरा प्रखण्ड के महुली घाट स्थित पीपा पुल का दूसरी छोर सिताब दियारा से जुड़ा हुआ है। पीपा पुल के खोल दिये जाने से पांच माह तक लोगों को नाव के सहारे ही आवागमन करनी पड़ेगी। अब बाढ़ आने और बाढ़ के चले जाने के बाद गंगा नदी में जलस्तर कम होने के बाद नवम्बर माह में पुनः इस पीपा पुल को जोड़ा जायेगा। भोजपुर : गंगा की तेज धार के बीच खोला गया महुली का पीपा पुल
 इस बीच लोग नाव के सहारे गंगा पार कर सिताब दियारा, सारण, बलिया और अन्य इलाकों की यात्रा करेंगे। पीपा पुल के खोले जाने के बाद अब लोगों को कठिनाई तो होगी किन्तु गंगा नदी में बढ़ती जलधारा और तेज उफान से पीपा पुल पर होने वाला खतरा फिलहाल टल गया है। (Pipa breeze opened)

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें