अप्रैल,20,2024
spot_img

आरा में नगर निगम की हड़ताल ने बिगाड़ी शहर की सूरत

spot_img
spot_img

आरा। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर पिछले नौ दिनों से आरा नगर निगम के चल रहे हड़ताल के कारण आरा शहर गंदगी के अंबार से घिर गया है। आरा शहर की नालियां बजबजाने लगी है और सडको पर कूड़े,कचरे और गंदगी का ढेर लग गया है। आरा नगर निगम के सफाईकर्मी ईपीएफ के बकाये का भुगतान करने,ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने और चार सौ रुपया दैनिक मजदूरी तय करने को लेकर बीते आठ दिनों से हड़ताल पर हैं।रविवार को भी हड़ताल जारी है। आरा नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल से आरा नगर की स्थिति नारकीय हो गई है।

आरा नगर के प्रमुख बाजारों गोपाली चौक,जेल रोड, शीश महल चौक,सिंडिकेट,नाला मोड़,पुरानी पुलिस लाइन मोड़,अस्पताल रोड, करमन टोला, नवादा चौक,स्टेशन रोड,पकड़ी चौक,गांगी टेम्पो स्टैंड,मीरगंज सहित कई प्रमुख बाजारों में मुख्य सडको पर मुहल्ले का कचरा फेंका हुआ है और ये इलाके गंदगी की ढेर पर दिखाई दे रहे हैं। इसी कूड़े कचरों पर से होकर लोगो को बाजारों में आना जाना पड़ रहा है
 आरा शहरी क्षेत्र के लोगो ने आरा में नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल के लिए सीधे तौर पर नगर आयुक्त को जिम्मेदार ठहराया है और ऐसे नगर आयुक्त को अविलम्ब हटाने की मांग भी की है। उधर भोजपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और नगर निगम के सफाईकर्मियों के प्रतिनिधियों के बीच आयोजित बैठक में दोनों के बीच बातचीत नही होने से कोई समाधान नही निकल पाया है और हड़ताल के जारी रहने की संभावनाएं बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Laukahi News | घर के बरामदे पर सो रहे अय्यूब की चेहरे में गोली मारकर हत्या, सुबह जब परिजन उठे...सामने पड़ी थी लाश...Bullet Plate

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें