मार्च,29,2024
spot_img

मुंबई से पटना पहुंचे 23 यात्री कोरोना पॉजिटिव, मुंबई से पटना पहुंचे छह विमान यात्रियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव, महाराष्ट्र से आई ट्रेन से किशनपुर में उतरे सात पॉजिटिव

spot_img
spot_img

पटना)। बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के मद्देनजर प्रशासन सतर्क है। पटना जंक्शन और यहां के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को मुम्बई से लौटे 23 यात्रियों में  कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं।

 

 

 

इस बाबत पटना की सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी सिंह ने बताया कि मुम्बई से कुर्ला-पटना एक्सप्रेस से पटना पहुंचे 655 यात्रियों की कोरोना जांच की गई। इसमें 17 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। साथ ही मुम्बई से पटना पहुंचे छह विमान यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

 

 

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित ट्रेन यात्रियों को आइसोलेशन के लिए होटल पाटलिपुत्र अशोका में बनाए गए कोविड केयर सेंटर ले जाया गया। यहां स्क्रीनिंग और कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें सरकारी क्वारंटाइन सेंटर या घर पर ही खुद को क्वारंटाइन करने का विकल्प दिया गया। यहां उतरे यात्रियों का एंटीजन किट के माध्यम से कोविड-19 की जांच की गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News | Motihari News | हैवान साइको बाप इदु मियां की हैवानियत, पत्नी समेत तीन बेटियों की गला काटकर हत्या, 4 लाशें एक साथ निकलीं घर से

 

 

 

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क (सीपीआरओ) राजेश कुमार ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों में महाराष्ट्र से आई यह पहली ट्रेन थी, जिसमें कोरोना वायरस की दूसरी लहर के रूप में महाराष्ट्र से उतरे भारी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इस ट्रेन में अन्य यात्रियों के साथ प्रवासी यात्री भी सवार थे। कोरोना विस्फोट के समय रेलवे ने मई 2020 से लेकर जुलाई 2020 के बीच श्रमिक स्पेशल ट्रेनें संचालित की थी। इन ट्रेनों में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 24 लाख प्रवासी श्रमिक बिहार लौटे थे।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि रेलवे बिहार से महाराष्ट्र के बीच 16 स्पेशल रेलगाड़ियां चला रहा है। इसके अलावा कोरोना सेंकेड वेव के बीच महाराष्ट्र में बढ़ते को कोविड -19 मामलों के मद्देनजर रेलवे महाराष्ट्र से दरभंगा, पटना और दानापुर के लिए तीन और विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News : Gaighat में सड़क से 50 फीट पर...फेंका मिला युवक का शव, हत्या या...?

 

 

 

 

वहीं, किशनगंज  में कोरोना पॉजिटिव केस में लगातार वृद्धि हो रही है ।शुक्रवार को 29नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि के साथ यहां कुल पॉजिटिव केस 98 हो चुकी है। जिसमें सात  नए प्रवासी हैं।

 

 

 

मामले में जिला स्वास्थ्य समिति सचिव डाॅ श्रीनंदन ने कहा कि कुछ तो प्रवासी लोगों का यहां आगमन से कोरोना संक्रमण केस की संख्या में लगातार वृद्धि होना है। उन्होंने कहा कि गत गुरूवार रात्रि में महाराष्ट्र से आने वाले ट्रेन से 307 यात्रियों की सैंपूल जांच में सात प्रवासियों में नए पॉजिटिव केस मिला है। कोविड संक्रमण के दूसरे फेज में यहां अब प्रवासी संक्रमण केस कुल 25 हो गई। यहां जिले में सबसे ज्यादा शहरी 64 एवं बाकि ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण केस की पुष्टि हुई और एक कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं। इन लोगों में सभी संक्रमण ए सिमटेमेटिक हैं और आज तक जिला में कुल 98 कोरोना संक्रमण के मरीज मिले हैं। इसीलिए सभी को उनके घर में ही एकांतवास कर संक्रमण के रोकथाम में संबंधित प्रखंड क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हैं। अभी जिला के सदर प्रखंड क्षेत्र के महेशबथना स्थित एक संचालित आइशोलेशन वार्ड में मात्र पांच संक्रमण केस के मरीज का इलाज चल रहा है ये सभी वहीं लोग हैं जिनके पास अपना आवास की सुविधा यहां उपलब्ध नही है।
सीएस डाॅ श्रीनंदन ने कहा कि जिला मास्किंग जागरूकता अभियान में सक्रिय हैं। किन्तु लोगों के मन से कोरोना संक्रमण का डर ही समाप्त हो गया है शायद यहां के लोग इसीलिए लापरवाह भी हो गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें