मार्च,29,2024
spot_img

मध्य प्रदेश के शहडोल मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कम होने से 6 मरीजों की मौत, दो दिन पूर्व जबलपुर में हो चुकी आक्सीजन की कमी से पांच मरीजों की मौत

spot_img
spot_img
शहडोल। मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी कोरोना मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। शहडोल मेडिकल कॉलेज में शनिवार देर रात ऑक्सीजन की सप्लाई का प्रेशर कम होने से 6 कोविड मरीजों की मौत हो गई। आईसीयू में भर्ती मरीज ऑक्सीजन का प्रेशर कम होते ही तड़पने लगे। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।
शहडोल मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में शनिवार रात करीब 12 बजे ऑक्सीजन का प्रेशर कम हो गया। पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने से मरीजों की तकलीफ बढ़ गई और स्टाफ में ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था के लिए अफरातफरी मच गई। मेडिकल प्रबंधन ऑक्सीजन की सप्लाई का प्रेशर बनाने के लिए सिलेंडरों की व्यवस्था में जुट गया।
प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन सुबह 6 बजे तक एक के बाद एक 6 गंभीर मरीजों की मौत हो गई। ऑक्सीजन की कमी के बाद कई मरीजों को ऑक्सीजन मास्क हाथ से दबाना पड़ा। मरीजों को लग रहा था कि शायद सही तरह से दबाने से ऑक्सीजन आ जाए। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. मिलिंद शिरालकर ने भी ऑक्सीजन की कमी से हुई इन 6 मौतों की पुष्टि की है।
उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल को भी आक्सीजन की कमी के चलते जबलपुर में पांच मरीजों की मौत हुई थी।6 patients died due to low pressure of oxygen

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें