अप्रैल,26,2024
spot_img

मुंबई भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के युवा वैज्ञानिक अनुज त्रिपाठी ने की खुदकुशी

spot_img
spot_img
spot_img
मुंबई, देशज न्यूज। ट्रांबे में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) के स्टाफ क्वार्टर में युवा वैज्ञानिक अनुज त्रिपाठी (37) ने आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच ट्रांबे पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
ट्रांबे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सिद्धेश्वर गोवे ने बताया कि अनुज त्रिपाठी का उनकी पत्नी सरोज के साथ बच्चों को लेकर गुरुवार को मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद अनुज त्रिपाठी ने बेडरूम में जाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। अनुज त्रिपाठी ने सुसाइड नोट नहीं लिखा है, इसलिए मामले की गहन छानबीन की जा रही है। अनुज त्रिपाठी बीएआरसी के बायोकेम डिपार्टमेंट में वैज्ञानिक पद पर कार्यरत थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें