अप्रैल,20,2024
spot_img

Mumbai: ठाणे के प्राइम क्रिटी केयर अस्पताल में सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर लगी भीषण आग, 4 मरीजों की जिंदा जलकर मौत

spot_img
spot_img
मुंबई, देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। महाराष्ट्र में ठाणे के मुंब्रा स्थित प्राइम क्रिटी केयर अस्पताल में बुधवार सुबह आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद शिफ्टिंग के दौरान 4 मरीजों की मौत हो गई। ये आग सुबह करीब 3 बजकर 40 मिनट पर लगी। अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है।
ठाणे नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग 3:40 बजे ठाणे के मुंब्रा में प्राइम क्रिटिकेयर अस्पताल में आग लग गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 2 और एक बचाव वाहन मौके पर पहुंचे। अस्पताल में मरीजों की शिफ्टिंग के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले पालघर जिले के विरार में स्थित एक अस्पताल में आग लगने से 15 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें