मार्च,28,2024
spot_img

सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर cricketer सुरेश रैना सहित 34 गिरफ्तार

spot_img
spot_img

 सहार पुलिस स्टेशन में ही टेबल जमानत देकर किया रिहा

 
मुंबई,देशज न्यूज। मुंबई विमानतल के पास ड्रैगन फ्लाई क्लब पर मुंबई पुलिस ने छापा मारकर क्रिकेटर सुरेश रैना सहित 34 लोगों को गिरफ्तार किया। बाद में इन सभी को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सहार पुलिस स्टेशन में ही टेबल जमानत देकर रिहा कर दिया गया। इनमें सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा, फिल्म अभिनेता की पूर्व पत्नी सुझैन सहित 27 हाईप्रोफाइल सेलिब्रिटिज व 7 होटलकर्मी शामिल हैं।
मुंबई में अनलॉक शुरू होने के बाद रात 11 बजे तक होटल व पब, नाइट क्लब को शुरू किए जाने की अनुमति दी गई है लेकिन मुंबई में नाइट क्लब रात भर चल रहे हैं। इसी वजह से मंगलवार को तड़के साढ़े तीन बजे पुलिस उपायुक्त जैन ने सहार पुलिस स्टेशन की टीम के साथ ड्रैगन फ्लाई क्लब पर छापा मारा। क्लब में सभी लोग मास्क का उपयोग व सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे।  पुलिस के छापे की भनक लगते ही क्लब में कई सेलिब्रिटी भाग निकले। पुलिस ने सभी का पता लगाकर उन्हें नोटिस जारी कर रही है। पकड़े गए लोगों पर धारा 188 व कोरोना महामारी ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सहार पुलिस स्टेशन ने ड्रैगन फ्लाई क्लब के मालिक को भी नोटिस जारी किया है और उनसे पूछताछ करने वाली है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें