अप्रैल,26,2024
spot_img

महाराष्ट्र के पैडी जंगल में पुलिस से मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर, घटनास्थल से छह शव बरामद, अन्य की तलाश जारी

spot_img
spot_img
spot_img
मुंबई। गढ़चिरोली जिले के पैडी जंगल में शुक्रवार तड़के सी-60 के जवानों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 13 नक्सली मारे गए हैं।
सी-60 के जवानों ने शुक्रवार सुबह तक घटनास्थल से 6 नक्सलवादियों के शवों को बरामद कर लिया था। गढ़चिरोली के डीआईजी संदीप पाटिल ने मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई है। घटनास्थल पर तलाशी अभियान जारी है।
जानकारी के अनुसार एटापल्ली तहसील स्थित पैडी के जंगल में नक्लवादी तेंदुपत्ता के सिलसिले में गुरुवार रात बैठक कर रहे थे। इसकी गोपनीय जानकारी सी-60 के जवानों को मिल गई। इसी आधार पर पुलिस टीम ने गुरुवार रात में पैडी जंगल में नक्लवादियों को पकड़ने के प्रयास शुरु किये। लेकिन पुलिस दल के आने की भनक मिलते ही नक्सलवादियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में अबतक 13 नक्सलवादियों के मारे जाने की पुष्टि डीआईजी संदीप पाटिल ने की है। घटनास्थल से छह शवों को बरामद कर लिया गया है और अन्य शवों की तलाश की जा रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें