अप्रैल,26,2024
spot_img

समाज के अंतिम पंक्ति में बसे लोगों के नाम लहाराया भाजपा का झंडा, नेम प्लेट में झलका नाम

spot_img
spot_img
spot_img

कुशेश्वरस्थान रिपोर्टर, बिरौल अनुमंडल डेस्क देशज टाइम्स। कुशेश्वरस्थान मंडल अंतर्गत आने वाले सभी 111 बूथों पर एकात्म व अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी बूथ अध्यक्षों के घरों पर भाजपा का झंडा व नेम प्लेट लगाया गया।

हिरणी शक्ति केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते  मंडल अध्यक्ष मणि कांत झा ने कहा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय  एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उन्होंने जीवन पर्यंत समाज के अंतिम पंक्ति में बसे लोगों तक विकास की किरण पहुंचाना चाहते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  उन्हीं की सोच को आगे बढाने का काम कर रहे हैंं।

मंडल अध्यक्ष ने मोदी सरकार की ओर से किसानों के लिए लाए गए बिल को ऐतिहासिक बताते कहा, इससे  किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी व 21 वीं सदी में भारत का किसान बंधनों में नहीं बल्कि खुलकर खेती करेंगें।जहां ज्यादा पैसा मिलेगा वहां फसल बेचेगें।

अध्यक्ष ने विरोधियों के दुष्प्रचार में नहीं आने एवं वैसे लोगों को मुंह तोड़ जबाब देने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रभात कुमार झा, संजय कुमार सिंह,अनिल पासवान,राजीव चौधरी, मुकेश चौधरी, रेणु कुमारी,रूना देवी,कपिलदेव महतो सहित कई भाजपाई मौजूद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें