अप्रैल,26,2024
spot_img

पीएम मोदी के जन्मोत्सव में जुटा कुशेश्वरस्थान, सम्मान के साथ जनदिवस सेवा सप्ताह की शुरूआत

spot_img
spot_img
spot_img

कुशेश्वरस्थान रिपोर्टर बिरौल अनुमंडल डेस्क देशज टाइम्स।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi) के 70वें जन्मदिवस सेवा सप्ताह की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम कुशेश्वरस्थान मंडल अंतर्गत विभिन्न बूथ अध्यक्षों की अध्यक्षता में मनाया गया।

 

सेवा सप्ताह की शुरुआत भाजपा मंडल अध्यक्ष मणि कांत झा के नेतृत्व में बिहार के प्रथम दांडी यात्री गिरिवरधारी चौधरी ऊर्फ कारो बाबू की गृह पंचायत बेरी से की गई। इस अवसर पर बूथ 99, 100 व 101 पर पंचायत के जीते व हारे सरपंच, वार्ड, प्रमुख व गणमान्य से मिलकर उन्हें प्रधानमंत्री (pm modi) की चिट्‌ठी व शुभकामना संदेश दिया गया।

 

मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी (pm modi) के दीर्घायु होने का कामना की। मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा ने प्रधानमंत्री की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देते हुए लोगों को इसका लाभ उठाने का आह्वान किया।

भाजपा कार्यकर्ता 14 सितंबर से 20 सितंबर तक  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi) का जन्म दिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। शक्ति केंद्र प्रमुख जयमंगल ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार चौधरी, रामानंद चौधरी, दिनेश नारायण चौधरी, भगीरथ चौधरी, रामचंद्र चौधरी, प्रभात कुमार झा, अनिल पासवान, सहित कई लोग मौजूद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें