अप्रैल,25,2024
spot_img

मोदी को मिथिला पसंद है, कुशेश्वरस्थान में स्वच्छता के साथ चला पौधरोपण अभियान

spot_img
spot_img
spot_img

कुशेश्वरस्थान रिपोर्टर, बिरौल अनुमंडल डेस्क, देशज टाइम्स। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नव भारत के विश्वकर्मा हैं। यह बातें रविवार को सेवा सप्ताह के अंतिम दिन भाजपा मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा ने पकाही झझरा शक्ति केंद्र के बूथ 142,143,144,146 व 146 पर स्वच्छता अभियान के साथ पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान कही।

उन्होंने कहा,हम सबों को गर्व है कि हम सभी भाजपा के लिए काम करते हैं। देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ते हुए देश तेजी से विकास की ओर आगें बढ़ रहा है। मोदी के नेतृत्व में मिथिलांचल खासकर दरभंगा को एम्स, एयरपोर्ट व अटल सेतु जैसे अनेक सौगात देना यह दर्शाता है, मोदी को मिथिला से काफी लगाव है। कार्ययकर्तोओंं ने बाबा कुशेश्वरनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु व सतायु होने की कामना करने की अपील की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सह कुशेश्वरस्थान विधानसभा प्रभारी अंजनी निषाद व मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा का स्वागत मिथिला परंपरा के अनुसार पाग,चादर व माला से किया गया।
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के उपरांत एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन शक्तिकेन्द्र प्रमुख रविन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते विधानसभा प्रभारी अंजनी निषाद ने आगामी चुनाव में मातृशक्ति को बढ़चढ़ कर आगे आने व सरकार की ओर से महिलाओं  के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुकन्या योजना सहित कई गरीब कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी।
मौके पर यशोदा देवी,मुकेश राय, शंकर राय, लालन मुखिया,दिलीप राय,सहदेव मुखिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें