अप्रैल,25,2024
spot_img

बड़ा खुलासा: कुशेश्वरस्थान में मुर्दों ने भी उठा ली बाढ़ की राशि, दंपती भी राशि उठाने में पीछे नहीं

spot_img
spot_img
spot_img

कुशेश्वरस्थान रिपोर्टर बिरौल अनुमंडल डेस्क देशज टाइम्स। पूर्वी प्रखंड में बाढ़ राहत की राशि मुर्दो ने भी उठाई है। इतना ही नहीं, पति-पत्नी भी अलग-अलग राशि उठाने में पीछे नहीं रहे। अब यह मामला खुला है तो रिकवरी हो रही है।

जानकारी के अनुसार, मामला पूर्वी प्रखंड से जुड़ा है। यहां के वरीय प्रभारी पदाधिकारी सह अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नदीमुल गफ्फार सिद्दिकी ने प्रखंड के उतरी पंचायत के कुल छह वार्डो में बाढ़ राहत की राशि लेने वाले लाभुकों की जांंच करते हुए गलत लाभार्थियों पर कार्रवाई की बात कही।

जानकारी के अनुसार इसमें नौ लाभुकों जो पति व पत्नी दोनों के नाम से राहत का लाभ लिया था। इसी पंचायत में तीन वार्डो में आठ ऐसे लाभुक हैं जिनकी मौत हो चुकी है। वैसे लाभुकों के खाते में राशि भेज दी गई है।

जांच पदाधिकारी ने देशज टाइम्स को बताया,अवैध रूप से बाढ़ राहत की राशि लेने वाले लाभुकों से राशि की वसूली के साथ कार्रवाई की जाएगी। प्रखंड वार्ड अनुश्रवण समिति से लेकर पंचायत अनुश्रवण समिति की सदस्य अधिकतर लोगोंं के खाते में ही राशि गई है। अगर इसी तरह हर पंचायत के हर वार्डो में जांच की जाए तो सैकड़ो लाभुकों की नाम सामने आएगी जो अवैध रूप बाढ़ राहत की राशि उठाव कर लिया  है।(kusheshwarasthan me)

पंचायत अनुश्रवण समिति के सदस्य सह भिणडुआ पंचयत के मुखिया गंगा प्रसाद यादव ने भी वर्ष 2019 व 2020 में पति-पत्नी के खाते में राशि लिया गया था जिसकी  रिकवरी आज कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, इसी सप्ताह प्रखंड मुख्यालय पर हुई बाढ़ राहत समीक्षा की बैठक में नोडल व सहायक नोडल पदाधिकारी बैठक से गायब रहने व बाढ़ राहत राशि लेने वाले लाभुकों की जांंच में लापरवाही को लेकर सीओ को आदेश दिया गया था, संबंधित नोडल व सहायक नोडल पदाधिकारी पर प्राथमिकी दर्ज कर लेकिन सीओ ने प्राथमिकी दर्ज नहीं करते हुए एक दिन का वेतन काटने की बात कही।(kusheshwarasthan me)

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें