अप्रैल,26,2024
spot_img

कुशेश्वरस्थान के सुघराइन में बुजुर्ग की कोरोना से मौत, जानिए मौत के पीछे की सच्चाई…कह रहे लोग

spot_img
spot_img
spot_img
कुशेश्वरस्थान पूर्वी रिपोर्टर, बिरौल अनुमंडल डेस्क देशज टाइम्स। प्रखंड के सुघराइन गांव में कोरोना से एक 65 वर्षीय बुजूर्ग की मौत रविवार की देर रात हो गई। पांच अगस्त को स्थानीय पीएचसी में इस बुजुर्ग की जांच हुई थी। सात अगस्त को इनका रिपोर्ट पोजेटिव आने के बाद इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने होम कोरेंटाइन मे रहने की सलाह देते हुए संबंधित स्वास्थ्य कर्मी को निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।(kusheshwarasthan ke sudhrain me bujurg)
जानकारी के अनुसार, इलाज व सही देखरेख के अभाव में कोरोना मरीज की मौत हो गई। ग्रामीणों ने हॉस्पिटल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए देशज टाइम्स को बताया कि मृतक को डायबिटीज ,यक्ष्मा जैसे बीमारी से ग्रसित रहने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें कोविड 19 हॉस्पिटल मे भेजने की बजाए होम कोरेंटाइन कर दिया गया।(kusheshwarasthan ke sudhrain me bujurg)
ग्रामीणों का कहना है, धीरे-धीरे उसकी तबियत खराब होता चली गई। परिजनों ने कहा कि बाढ़ के कारण मरीज को रात मे अस्पताल लाने में समस्या हो रही थी। इसी क्रम में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।(kusheshwarasthan ke sudhrain me bujurg)
जानकारी के अनुसार, वह एक माह पूर्व कोलकाता से आए थे।  गांंव में दुकान कर रहे पुत्र को सहयोग कर रहे थे। इनके चार पुत्र व चार पुत्री में दो लड़के को छोड़ सभी की शादी हो चुकी है। लोग कह रहे हैं, कोरोना ने इस 65 वर्षीय बुजुर्ग को भरे पूरे  परिवार से अलग कर दिया। इस घटना से क्ष्रेत्र में मातम व डर का माहौल है।(kusheshwarasthan ke sudhrain me bujurg)कुशेश्वरस्थान के सुघराइन में बुजुर्ग की कोरोना से मौत, जानिए मौत के पीछे की सच्चाई...कह रहे लोग
यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Election 2024 | Bihar News | HOT-DAY | Hot Weather | बिहार में Voting की Timing Change...अब इतने बजे पड़ेंगे Vote

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें