kusheshwarasthan
कुशेश्वरस्थान की जीत में एनडीए-बीजेपी कार्यकर्ताओं का तन-मन समर्पित,ग्राफ बढ़ने पर जताई खुशी

कुशेश्वरस्थान देशज टाइम्स रिपोर्टर। प्रखंड के सतिघाट स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा की अध्यक्षता में शक्तिकेन्द्र प्रमुखों, मंडल पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा नें विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी शशिभूषण हजारी की जीत को भाजपा की जीत बताते हुए कहा, भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने तन-मन से जीत में अग्रणी भूमिका निभाया।
भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की परिश्रम की जीत है। साथ ही बिहार में भाजपा का ग्राफ बढ़ने से कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।
लगातार विश्वसनीय, असरदार, करेंट, ब्रेकिंग दरभंगा, मधुबनी से लेकर संपूर्ण मिथिलांचल, देश से विदेशों तक लगातार खबरों के लिए हमसें यहां जुड़ें,
श्री झा ने कहा, जिस प्रकार महागठबंधन के प्रत्याशी धनबल एवं बाहुबल से चुनाव जीतना चाहते थे, उनके जीत के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता को उतारना पड़ा लेकिन भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने उनके उम्मीद पर पानी फेरने का काम किया जो अपने आप में काबिले तारीफ है।
इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य प्रभात कुमार झा,मंडल महामंत्री संजय कुमार सिंह,मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार चौधरी, अमरेंद्र कुमार सिंह,अनिल पासवान, कपिलदेव महतो,शक्तिकेन्द्र प्रमुख रविंन्द्र कुमार सिंह, जयमंगल ठाकुर,मदनमोहन झा,महिंद्र नारायण ठाकुर, राम कुमार गुप्ता,मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक रामविलास मुखिया,महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षा रेणु कुमारी,रीता साहनी,सुधीरा देवी, कारी राम,रामोतार चौपाल,रामनाथ मांझी,अब्दुल गफूर, सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।
Darbhanga
बाबा की नगरी कुशेश्वरस्थान में छात्रों ने जाना कैसे रहेंगे नशे से दूर, छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

कुशेश्वरस्थान पूर्वी। थाना क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय केवटगामा में थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह को लेकर विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें विद्यालय के छात्रों को नशा मुक्ति, महिला आत्मरक्षा के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
इस जागरूकता अभियान में थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि नशा समाज के लिए काफी घातक है। स्वच्छ और सुंदर समाज बनाने के लिए हम सभी को नशा को लेकर जागरूक होने की जरूरत है। अगर समाज मे कोई भी व्यक्ति नशा से संबंधित कोई चीज बेचता है या फिर नशा करता है तो इसकी गुप्त सूचना पुलिस को दें ताकि समाज में बुराई करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा सके।
सूचना देने वाले लोगों का नाम पता गुप्त रखा जाएगा। वहीं हेल्प डेस्क की प्रभारी उषा देवी ने छत्राओं को महिला आत्मरक्षा के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर एसआई जीपी सुमन, विद्यालय के प्रभारी शंभु सदा, सीके ह्यूमन, रामबली राय सहित दर्जनों छात्र व अभिभावक मौजूद थे।
Darbhanga
कुशेश्वरस्थान में हत्या, अपराध, फायरिंग करते खुलेआम अपराध कर रहे अपराधियों पर नकेल नहीं कसने से बौखलाए मामले का प्रतिवाद

कुशेश्वरस्थान देशज टाइम्स रिपोर्टर। थाना क्षेत्र में गत कुछ महीनो में हत्या,अपराध और गोली कांड की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने सहित कई मांगों को लेकर भाकपा-माले प्रखंड कमेटी कुशेश्वरस्थान की ओर से क्षेत्र में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। इसका नेतृत्व खेग्रामस नेता भोला सदा, लालन चौपाल ने संयुक्त रूप से किया। प्रतिवाद मार्च प्रखंड मुख्यालय से निकालकर पीएनबी शाखा के पास पहुंचा, जहांं कार्यकर्ताओ ने डीजल-पेट्रोल के दाम में बढोतरी क्योंं नीतीश-मोदी जबाब दो, थाना क्षेत्र मे बढ़ते अपराध पर विराम लगाओ के साथ ही स्थानीय पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
सभा का आयोजन मनोज साह की अध्यक्षता में किया गया। सम्बोधित करते मनरेगा मजदूर सभा के जिला सचिव बैधनाथ यादव ने कहा कि भाजपा-जदयू सरकार डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते महगाई पर रोक लगाने मे विफल है।जिससे किसान सहित गरीब दलित के लिए गैस सिलेंडर उपयोग करना बड़ी समस्या बन गयी है। इसके कारण लोग जलावन पर खाना बनाने को बेबश है। इसपर रोक लगाया जाए।
साथ ही 3 मार्च को भाकपा-माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधानसभा मार्च में शामिल होकर महंगाई पर बिफल नीतीश -मोदी के खिलाफ आवाज बुलंद करने पटना के लिए रवाना होने की बात कही। माले एरिया सचिव मनोज यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि मंडी व्यवस्था को बहाल करने,तीनो कृषि कानून वापस लेने के लिए किसान आन्दोलनरत है। सरकार डीजल,पेट्रोल और रसोई गैस के मुल्य मे हुए बढोतरी करना किसान सहित अन्य लोगो पर आर्थिक बोझ डालकर जन जीवन को तवाह कर रही है।
श्री यादव ने कहा कि थाना क्षेत्र के नदियामी मे हुए गोली कांड मे दलित,अल्पसंख्यक को टारगैट करने वाले आरोपी के विरुद्ध अभी तक कारवाई नही करना पुलिस प्रशासन का विफलता को दर्शाता है। प्रतिवाद के जरीय पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि गोली कांड के अभियुक्तो का गिरफ्तारी और डीएमसीएच से आये बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नही किया गया तो डीएसपी कार्यालय पर भाकपा माले प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध होने की चेतावनी दी। मौके पर लीलीया देवी रीता देवी,देबु पासवान, रीता देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Darbhanga
कुशेश्वरस्थान में भूमि विवाद के घट रहे मामले, ऑन द स्पॉट 6 में से पांच मामलों का निबटारा

कुशेश्वरस्थान पूर्वी। थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर सीओ त्रिवेणी प्रसाद तथा थाना अध्यक्ष गौतम कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजित किया गया। वही कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के छह मामलो में पांच मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।
इसमें जिमराहा गांव के संजीव कुमार बनाम सुरेंद्र राय,उजुआ गांव के नरेश राय बनाम चुन्नीलाल सिमरटोका गाँव के उदय राय बनाम संजय राय धोबोलिय गाँव के लक्ष्मी राय बनाम बिनोद राय एव ईटहर गांव के चन्दर देवी बनाम थक्कों सदा का मामले का निष्पादन किया गया।
इधर, पूर्वी प्रखंड के सीओ श्री प्रसाद ने बताया कि महादेव मठ के नवल राय बनाम पवन पासवान का विवादित मामले को सक्षम न्यायालय भेजा गया है।
-
Begusarai6 days ago
बेगूसराय में छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या, अपराधियों ने शव को बूढ़ी गंडक में फेंका
-
Bihar6 days ago
सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया पुलिस के लिए सर दर्द बना पंचू दास भारी मात्रा में हथियार, जिंदा कारतूस, लूट की राशि के गिरफ्तार
-
Bihar4 days ago
मधुबनी नगर परिषद कार्यालय से पीएम शहरी आवास योजना की मुख्य संचिका गायब
-
Bihar5 days ago
दरभंगा में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल,पॉलिटेक्निक के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर झड़प, कई जख्मी
-
BIRAUL2 days ago
बिरौल को चाहिए हर हाल में नगर परिषद का दर्जा, सरकार पर चौतरफा दबाव बनाने की बनी रणनीति
-
News5 days ago
सुशांत सिंह मौत प्रकरण में खुलेंगे अब बड़े गहरे छुपे राज: गुजरात एफएसएल ने बॉलीवुड स्टार्स के 35 डिवाइस को किया अनलॉक, 5 टीबी डेटा रिकवर
-
Darbhanga6 days ago
सीएम कॉलेज ने जिस वाजितपुर को गोद लिया अब वहां जल्द दिखने लगेंगे शिक्षा, स्वच्छता,स्वास्थ्य, पर्यावरण का साकार रूप, चार प्राध्यापकों की टीम ने किया मुआयान
-
News5 days ago
Atherosclerosis is a danger for heart, do not ignore disease दिल के लिए खतरे की घंटी है एथेरोस्क्लेरोसिस, मर्ज को न करें नजरअंदाज…