अप्रैल,25,2024
spot_img

कुशेश्वरस्थान :किसानों-मछुआरों में खूनी संघर्ष की आशंका,अधिकारी पहुंचे,भेजा त्राहिमाम् संदेश

spot_img
spot_img
spot_img
कुशेश्वरस्थान रिपोर्टर, बिरौल अनुमंडल डेस्क देशज टाइम्स। तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र के सूघराईन में रैयती किसानों व मछुआरों के बीच जारी टकराव से खूनी संघर्ष होने की आशंका है। सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान पूर्वी के सीओ त्रिवेणी प्रसाद व तिलकेश्वर ओपी प्रभारी अखिलेश कुमार राय दलबल के साथ विवादित स्थल पर पहुंच कर दोनों पक्षों से पूछताछ करने उपरांत इस मामले को लेकर सीओ ने जिला मत्स्य पदाधिकारी से मार्ग दर्शन मांगा है।
देशज टाइम्स को मिली जानकारी के मुताबिक सूघराईन में रैयती किसानों ने मछुआरो को अपने खेत में खौर लगाने का विरोध कर रहे लेकिन मछुआरे लोग किसानो की बात को मानने को तैयार नही है। इस बाबत सूघराईन के सैकड़ों किसानों ने सीओ तथा तिलकेश्वर ओपी को जानकारी दी।(khuni sangharsh)
प्रशासन के कहने के बाद मछुआरों द्वारा किसानों के निजी जमीन से जाल व खौर हटा लिया जाता है लेकिन प्रशासन के जाने के बाद फिर से जाल व खौर लगा दिये जाते हैं। (khuni sangharsh)
इधर किसानों ने जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दरभंगा व निदेशक मत्स निदेशालय पटना सहित अन्य पदाधिकारी  को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। तिलकेश्वर ओपी प्रभारी ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है।(khuni sangharsh)

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें