अप्रैल,27,2024
spot_img

देशज टाइम्स में छपी खबर तो कुशेश्वरस्थान में शुरू हुई जलापूर्ति, VIDEO खुशी में नाच उठे लोग

spot_img
spot_img
spot_img
कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के केवटगामा पंचायत के वार्ड संख्या 1,8,10 व 11 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत कार्य चल रहा था, लेकिन ठेकेदार की ओर से प्राक्कलित राशि के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किए जाने के कारण बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु ने 19 मार्च 2020 को अपने पत्रांक 657 के माध्यम से यहां के वार्ड क्रियान्वयन व प्रबंधन समिति को 14 लाख 34 हजार176 रुपए पंचायत के बैंक खाते में जमा करने का निर्देश दिया था।
बावजूद, समिति ने बीडीओ के आदेश को दरकिनार करते हुए राशि जमा नहीं किए जाने का मामले को जब देशज टाइम्स ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तब प्रखंड प्रशासन संबंधित समिति को 15 जून तक कार्य पूर्ण करने का अंतिम निर्देश दिया था।
इसके बाद ठेकेदार के हरकत में आते हुए वृहस्पतिवार को आनन-फानन में देर शाम वार्ड संख्या 11 में जलापूर्ति शुरू कर दिया। लेकिन कुछ जगहों पर पाइप लिकेज होने से पानी सड़क पर बहने लगा है, जबकि कुछ जगहों पर अब तक नल नहीं लगाया गया है।
इस वार्ड के सुरेश राय,  रंजीत राय सहित कई लोगों ने देशज टाइम्स को बताया कि बंद नल तो चालू हो गया है लेकिन सही तरीके से जलापूर्ति नहीं हो रही है। यह समस्या दूर होनी चाहिए।

पहले यह  भी पढ़ लीजिए क्या छपा था देशज टाइम्स में 3 जून को
कुशेश्वरस्थान नल जल योजना में वार्ड क्रियान्वयन व प्रबंधन समिति को नोटिस का मामला गरमाया 

वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के सचिव बौएलाल यादव ने देशज टाइम्स को बताया कि टेक्निकल गड़बड़ी के कारण वार्ड 11 में जलापूर्ति बंद था। वर्तमान में जो समस्या हो रही है उसे भी ठीक कर दिया जाएगा।
वीडियो देखिए देशज टीवी पर लाइव वार्ड11 में जलापूर्ति शुरू। जल का स्वाद लेते लोग।
[su_youtube url=”https://youtu.be/ZVr1U_RlOXE”]
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Darbhanga Court News | नाबालिग से Torture में लोहा सिंह लालदेव की कटेगी 1 साल जेल में, POCSO Special Judge Protima Parihar का कड़ा फैसला

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें