अप्रैल,20,2024
spot_img

दिल्ली से बाइक से कुशेश्वरस्थान अपने घर लौट रहे दो युवकों की ट्रक से कुचलकर मौत,कोहराम

spot_img
spot_img

कुशेश्वरस्थान रिपोर्टर,बिरौल अनुमंडल डेस्क,देशज टाइम्स ब्यूरो। कुशेश्वरस्थान समेत पूरे दरभंगा के लिए शुक्रवार का दिन बेहद  ही शोक  में डूबने वाला रहा। कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड  के दो युवकों की मौत सड़क हादसे में हो गई है। दोनों युवक दिल्ली से बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में पूर्वी चंपारण के मोतिहारी हाइवे पर उनकी बाइक की टक्कर ट्रक से हो गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | SSP Jagunath Reddy का Strict Order, अब रजिस्टर में दर्ज होंगे Vehicle Checking GuideLines, Action और Report

दोनों की तत्काल  मौत हो गई। दोनों  युवक दिल्ली में वर्षों से वहां रह रहे अपने रिश्तेदारों के पास फर्नीचर का काम करने लॉकडाउन से कुछ दिन पहले ही दिल्ली गए थे। मगर, कारोबार  ठप होने के  बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।

देशज टाइम्स को मिली जानकारी  के अनुसार  दोनों युवक कोनियां निवासी विष्णु देव शर्मा के 19 वर्षीय पुत्र राम विनय शर्मा उर्फ लल्लू शर्मा व रामविलास शर्मा के पचीस वर्षीय पुत्र मुरारी शर्मा दिल्ली से 27 मई की शाम बाइक से गांव के लिए चले थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| बासोपट्टी विद्यालय की रसोईया पवित्री की मिली खेत से लाश...Body पर हथियार के जख्म...Suspicion की मिस्ट्री@ Murder After Rape?

दोनों 28 मई की देर रात पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से निकल रहे थे कि सामने से एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों की मौत मौके पर ही हो गई। मौत की खबर सुबह गांव समेत परिजनों  के पास जैसे ही आई पूरा गांव स्तब्ध रह गया। दोनों परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें