अप्रैल,19,2024
spot_img

बाबा की नगरी कुशेश्वरस्थान में मंत्री जीवेश कुमार ने कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी

spot_img
spot_img

कुशेश्वरस्थान रिपोर्टर देशज टाइम्स, बिरौल अनुमंडल डेस्क। बिहार सरकार के पर्यटन,श्रम संसाधन एवं खान व भूतत्व मंत्री जीवेश मिश्र मंत्री बनने के बाद गुरुवार को पहली बार पूजा अर्चना करने कुशेश्वरस्थान पहुंचे।

मौके पर उन्होंने अपनेे परिवार के सदस्यों के साथ भगवान शिव की पूजा की। स्थानीय विधायक शशि भूषण हजारी के आग्रह पर वे हजारी भवन पहुंचे। जहां मंत्री श्री मिश्र ने विधायक श्री हजारी के साथ कुछ बिंदुओं पर बातचीत की।

 देखें देशज टीवी पर DESHAJ TV LIVE
[su_youtube url=”https://youtu.be/54RgJb8vlsg”]

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दियारा को लेंगे चंद कदमों में नाप....पहली बार उजुआ घाट पुल से गुजरा पुलिस-प्रशासन का काफिला...

इससे पूर्व  सतिघाट स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा की अध्यक्षता में मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग,चादर एवं माला से मंत्री जीवेश मिश्र का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद,भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद,जीवेश भैया जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे। मंत्री श्री मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण है कि मेरे जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को मंत्री पद देकर भाजपा ने यह साबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दियारा को लेंगे चंद कदमों में नाप....पहली बार उजुआ घाट पुल से गुजरा पुलिस-प्रशासन का काफिला...

मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने कहा कि जीवेश कुमार को मंत्री बनाकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा देने का काम किया है जिससे संगठन और मजबूत होगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें