अप्रैल,17,2024
spot_img

जाले में बैंक ऑफ इंडिया के गार्ड को गोली मारी, बंदूक छीनें, कैश वैन से 12 लाख की लूट

spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिले के जाले थाना क्षेत्र में सोमवार को बड़ी लूट की घटना सामने आई है। मामला कछुआ पंचायत सीमा से सटे ब्रह्मपुर कदम चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया से जुड़ा है। जहां, अपराधियों ने बैंक एटीएम के कैश वैन को  निशाना बनाते हुए गार्ड को बंधक बनाते व बाद में ग्रामीणों के हल्ला मचाने पर गार्ड को गोली मारते बारह लाख रुपए लूट लिए हैं। वहीं, गार्ड रतनपुर गांव के पूर्व सैनिक राम प्रीत शर्मा के पुत्र मनोज कुमार शर्मा से बंदूक छीनकर पानी में भी फेंक दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News | बेनीपुर Imtiaz Motor Garage में पड़ी रेड, मिली विदेशी गंध... निकली कलश लेकर टोली

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधी तीन बाइक पर सवार होकर आए थे। बताया जाता है, छह नकाबपोश अपराधियों वारदात को अंजाम दिया है। लूट की वारदात सोमवार की शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे सभी अपराधियों ने आसपास के इलाके को अघोषित कब्जे में लेकर गार्ड  घटना को अंजाम दिया। वहीं, नकद बारह लाख लेकर दक्षिण दिशा की ओर भाग गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, जैसे ही कैश वैन एटीएम के पास पहुंची। वैन से कैश निकालकर एटीएम में रखा ही जा रहा था। इसी दौरान पूर्व से वहां मौजूद अपराधियो ने गार्ड से राइफल छीन कर पानी में फेंक दिया। वहीं, गार्ड को हथियार दिखाकर बंधक बना लिया। बाद में नकदी लूटकर चलते बने।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Hanumannagar News | 3 km लंबी, 1 km चौड़ी रजवान चौर में फैली आग, दर्जनों एकड़ में तैयार गेंहू, भूसा जलकर खाक...ये अज्ञात आग...किसानों के खून-पसीने...हाय रे! कोयले वाली किस्मत

वहीं, मौके पर मौजूद लोंगों ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो अपराधियों ने गार्ड के पैर में गोली मार दी। इससे वह बुरी तरह जख्मी होकर वहीं बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। इध,र एक स्थानीय व्यक्ति की नजर लुटेरों पर पड़ी तो हल्ला मचाने लगा। इस बीच अपराधी गार्ड मनोज की दाहिना जांघ में गोली मार दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। jale boi1

घटना घटते ही परिजनों ने स्थानीय लोगो की मदद से जख्मी गार्ड मनोज शर्मा को इलाज के लिए पीएचसी सिंहवाड़ा ले गए। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही कमतौल थानाध्यक्ष सरवर आलम घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गए हैं। पुलिस का कहना है, अपराधी जल्द गिरफ्त में आ जाएंगें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Ghanshyampur News | अलर्ट मोड का रिजल्ट, युसुफ धराया

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें