मार्च,29,2024
spot_img

जाले में मां-बेटी के साथ खेत में दुष्कर्म,पहले बेटी को किया अगवा फिर बचाने गई मां की लूटी इज्जत

spot_img
spot_img

दरभंगा,देशज टाइम्स ब्यूरो। जाले थाना क्षेत्र के एक गांव में मां-बेटी दोनों के साथ दुष्कर्म की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। बेटी को अगवा कर खेत में दुष्कर्म कर रहे लोगों ने वहां बेटी को बचाने पहुंची मां पर चाकू से पहले हमला किया फिर उसे भी हवस का शिकार बना लिया।

घटना के बाद से पूरा इलाका आग बबूला है। क्षेत्र के लोग आक्रोशित हैं। वहीं, दोषियों को जल्द सजा मिले इसकी मांग तेज हो गई है। पुत्री व मां के साथ दुष्कर्म होने की घटना से इलाके हड़कंप है। मामले को लेकर पीडि़ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के सरफे आलम, कमरे आलम सहित पांच लोगों को आरोपित किया गया है।

बताया जाता है, गांव के ही कुछ लोग महिला की नाबालिग बेटी को उठाकर ले गए। जब उसे इसकी जानकारी मिली तो उसने पीछा किया। खेत में उसकी बच्ची के साथ आरोपी दुष्कर्म कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Biraul News | बिरौल के Supaul Market में अवैध Nursing Home, पड़ा छापा, हुआ खुलासा, 4 मिले अवैध

जब मां ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे भी पकड़ लिया। उसपर चाकू से हमला कर दिया और बाद में उसके साथ भी दुष्कर्म किया।मां की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे  रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय पुलिस अब इस पूरे मामले को जमीन व सड़क विवाद से जोड़कर तीसरा एंगिल बना रही है। वैसे, प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है, पीड़िता व  आरोपियों के बीच वर्षों से सड़क को लेकर विवाद चल रहा है। इस कारण पुलिस पूरे मामले की सत्यता जानने में जुटी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Singhwara News| नीलम देवी बनी RJD की प्रधान महासचिव

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें