मार्च,29,2024
spot_img

वीरभूमि की यही सदा…कभी भी नफरत नहीं करना, क्षमा करना और सभी लोगों से प्यार करना

spot_img
spot_img

नई दिल्ली, देशज न्यूज। पूर्व राष्ट्रपति डॉ प्रणब मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 75वीं जयंती पर वीरभूमि जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर एक प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। राजीव गांधी के पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने ट्वीट संदेश में कहा कि आज हम देशभक्त और दूरदर्शी राजीव गांधी की 75वीं जयंती मना रहे हैं, उनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत के निर्माण में मदद की। मेरे लिए, वह एक प्यार करने वाले पिता थे, उन्होंने मुझे कभी भी नफरत नहीं करना, क्षमा करना और सभी लोगों से प्यार करना सिखाया।

यह भी पढ़ें:  Jammu-Kashmir Accident News | Bihar News | जम्मू-कश्मीर में 300 फीट गहरी खाई में गिरी कैब, बिहार के 9 मजदूरों समेत 10 लोगों की मौत

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अपने पिता से मैंने सीखा कि लोगों की कहानियों को कैसे सुना जाए और उनके लिए अपने दिल में कैसे जगह बनाई जाए, चाहे वे मेरे कितने भी खिलाफ हों। मैंने उनसे सीखा कि कैसे मुस्कुराते रहना और चलते रहना है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि रास्ता कितना भी कठिन हो। कांग्रेस ने ट्वीट संदेश में कहा कि राजीव गांधी मानवीय मूल्यों को लेकर बेहद सतर्क रहे हैं। इंसानियत की बुनियाद पर किया गया विकास उनकी नजर में बेमानी था। किसी भी तरह के विकास में मनुष्य की भागीदारी को उन्होंने हमेशा प्राथमिकता दी। आज विकास की दौड़ में हमें इन सिद्धांतों को नहीं भूलना चाहिए।वीरभूमि की यही सदा...कभी भी नफरत नहीं करना, क्षमा करना और सभी लोगों से प्यार करना

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें