अप्रैल,24,2024
spot_img

UP की कैबिनेट मंत्री कमल रानी की कोरोना से मौत, CM योगी का अयोध्या दौरा रद

spot_img
spot_img
spot_img
लखनऊ,देशज न्यूज। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की रविवार करीब 9:30 बजे कोरोना से निधन हो गया। उनके निधन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद दुखी हैं। उन्होंने  अपना आज का अयोध्या दौरा रद कर दिया है। Up minister Kamal rani death to corona
मुख्यमंत्री योगी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्य​क्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से समाज और सरकार के लिए अपूरर्णीय क्षति पहुंची है। वे अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतृप्त परिजनों को अपनी गंभीर संवेदना व्यक्त की है।
सीएम ने कहा कि श्रीमती वरूण ने एक जनप्रतिनिधि के रूप में जन आकांक्षाओं का सम्मान रखा है। मंत्री के रूप में विभागीय कार्यो को कुशलतापूर्वक निर्वहन करने में सराहनीय योगदान दिया है।  Up minister Kamal rani death to corona
उनके निधन से समाज और सरकार के लिए अपूरर्णीय क्षति पहुंची है। वरूण घाटमपुर, कानुपर नगर से विधायक थीं और योगी सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री थीं। इसके पूर्व श्रीमती वरूण 11वीं व 12 वीं लोकसभा की सदस्य थीं। Up minister Kamal rani death to corona
अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि मंत्री कमल रानी वरुण को 18 जुलाई को स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायत पर पीजीआई में भर्ती कराया गया था। उनकी जांच में कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि आज पीजीआई में कोरोना से मौत हो गई।Up minister Kamal rani death to corona
यह भी पढ़ें:  Bihar News: 5 दिनों तक...हाय गर्मी...! HOT-DAY जैसे हालात

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें