लखनऊ, देशज न्यूज। उत्तर प्रदेश के अधिकारी इन दिनों बेशर्मी पर उतर आए हैं। शाहजहांपुर के डीएम की इन दिनों वीडियो वायरल हो रही है। इसमें एक गर्भवती महिला को चौथा बच्चा पैदा करने पर डीएम उस महिला को बेशर्म बोल रहे हैं। हद यह, इसके बाद महिला की मौत हो गई है।
अब तमाम सामाजिक संगठनों व किसान यूनियन ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आंदोलन पर उतारू हैं। जानकारी के मुताबिक मिर्ज़ापुर के सिंघा गांव की रहने वाली रेखा की प्रसव के बाद मौत हो गई है। मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। महिला के परिजनों ने डीएम को मौत का जिम्मेदार बताया है। डीएम पर कार्रवाई की मांग की है।