अप्रैल,19,2024
spot_img

तूफान की तबाही में फंसी रात, यातायात बाधित, गिरे पेड़, दिख रहे छप्परों के उड़ने के निशान

spot_img
spot_img

तूफान की तबाही में फंसी रात, यातायात बाधित, गिरे पेड़, दिख रहे छप्परों के उड़ने के निशानदरभंगा, देशज टाइम्स। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बीती रात करीब आठ बजे आया तूफान काल बनकर लौट गया। कुशेश्वरस्थान में नाव पलट गई। चार की मौत से सहसा लोग भयभीत हो गए। वहीं, बिरौल अनुमंडल में तूफान ने कहर बरपाया। तेज हवाओं के साथ अंधड़ व तूफान ने कई पेड़  जड़ से उखड़ दिए।  कच्चे मकान के छप्पर उड़ गए। दरभंगिया की रिपोर्ट…

यह भी पढ़ें:  UP News: Congress प्रत्याशी कर रहे हैं Rahul से अधिक Akhilesh की मांग...

बिरौल में हवाओं का इतना अधिक दबाव था, रास्ते पर जहां-तहां पेड़ गिर पड़े। इससे आने- जाने में लोगों को परेशानी हुई। रात में यूं ही पेड़ सड़कों पर गिरे रहे। सुबह सवेरे से ग्रामीणों ने उसे हटाने का काम शुरू किया।  करीब चालीस मिनट तेज हवाओं का दबाव पूरे क्षेत्र में बने रहने से कई कच्चे घरों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा। रोड पर गिरे हुए पेड़ हटाने में स्थानीय लोगों ने मदद की। इसके बाद भी  स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। कई जगह अभी भी बड़े-बड़े पेड़ गिरे हुए हैं। इसको हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन को सूचित किया जा चुका है। उधर स्थानीय अधिकारियों ने तत्काल मदद के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। मगर, यातायात कई स्थानों पर अब भी बाधित है।तूफान की तबाही में फंसी रात, यातायात बाधित, गिरे पेड़, दिख रहे छप्परों के उड़ने के निशान

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें