अप्रैल,24,2024
spot_img

जिस मां के दो-दो लाल सरहद किनारे कर रहे देश की अनवरत सेवा, उस अकेली बुजुर्ग मां की बेरहमी से पिटाई, जानलेवा हमले से हालत गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img

एक परिवार के दो युवक लगतार देश की सेवा कर रहे है, वही यहां उनके माता-पिता को एक छोटी से बात पर इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उन्हें अपनी जान बचाना ही मुश्किल हो गया।

 

 

भिवानी। वाक्य गांव सुई का है, जहां बिमला अपने पति के साथ रहती है। गांव में नाली में गंदगी डालने को लेकर उनका पड़ौस में ही किसी से झगड़ा हो गया। पड़ोसियों ने हथियारों से लैस होकर उनके साथ मारपीट की। जिससे बुर्जग महिला बिमला गंभीर रूप से घायल हो गई।

उसे गंभीर रूप से भिवानी के सामान्य हस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला घर मे अकेली थी, क्योंकि उसके दो नौजवान बेटे देश सेवा में लगे हुए है और सरहद को देश के दुश्मनों से बचा रहे है। जब उन्हें इस बात का पता चला तो वे ड्यूटी से छूटी लेकर भिवानी पहुंचे। उन्होंने इस मामले की शिकायत भिवानी के एसपी से भी की है।
फौज में तैनात लायंस नायक नरसिंह व उसका भाई अपनी बुजुर्ग मां के साथ एसपी से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उनकी मां घर से बाहर बैठी थी। गली में गंदगी को लेकर उनका विवाद पड़ौसी से हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि आधा दर्जन लोगों ने हथियारो से लैस होकर उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में आरोपी खुले घूम रहे है तथा बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे है।

नरसिंह ने बताया वे तथा उसका भाई फौज से छुट्टी लेकर एसपी से मिले है, ताकि उनकी माँ को इंसाफ मिल सके। वही डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले बारे शिकायत मिली है। इस मामले में करवाई की जाएगी व आरोपी को बख्शा नही जाएगा।
यह भी पढ़ें:  Bihar News: 5 दिनों तक...हाय गर्मी...! HOT-DAY जैसे हालात

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें