अप्रैल,25,2024
spot_img

पुलिस का सभा में अड़ंगा, रिसड़ा में आज होने वाली भाजपा की सभा पर संशय बरकरार

spot_img
spot_img
spot_img
रिसड़ा,देशज न्यूज।  हुगली जिले के रिसड़ा में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी जनसभा होनी तय थी। लेकिन अब इस जनसभा पर संशय बरकरार हैं। भाजपा के स्थानीय नेतृत्व ने बुधवार रात यह आरोप लगाया कि रिसड़ा थाने की पुलिस आखिरी मौके पर भाजपा के प्रस्तावित सभा में अड़ंगा लगा रही है।
आरोप है कि बुधवार रात कार्यक्रम स्थल पर पुलिस पहुंची और भाजपा के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम रोकने को कहा। हालांकि इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की बहस भी हुई और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारियां जारी रखी। हमारी टीम देर रात भाजपा के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर पहुंची तो वहां देखा कि जनसभा सभा की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही थी और पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद थी।
भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि गत दिन से वे कार्यक्रम की तैयारियां कर रहे हैं। लेकिन तब उन्हें किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की। अब जनसभा की पूर्व संध्या पर पुलिस ने तैयारियों को रोकने का फरमान सुनाया है जिसे वह कतई मानने को तैयार नहीं है। बहरहाल, घटनास्थल पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बनती हुई दिखी। बताते चलें कि रिसड़ा में गुरुवार को भाजपा की एक विशाल जनसभा प्रस्तावित है जिसमें सांसद अर्जुन सिंह और शुभेंदु अधिकारी सरीखे बड़े नेता मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Harlakhi News। बासोपट्टी SBI से कैश लेकर लौट रहे CSP संचालक की पत्नी और पुत्र से बड़ी लूट, बाइक सवार अपराधी 1 लाख लूटकर फरार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें