अप्रैल,25,2024
spot_img

बिहार के कटिहार से 5 लाख के जाली नोट लेकर गया कोलकाता, एसटीएफ के हत्थे चढ़ा

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता, देशज न्यूज। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने पांच लाख रुपये के जाली नोटों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान 28 वर्षीय अब्दुल गफ्फार के तौर पर हुई है। मूल रूप से बिहार के कटिहार जिला अंतर्गत परमपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले गफ्फार को बुधवार रात 11:00 बजे के करीब मैदान थाना क्षेत्र के एस्प्लानेड बस टर्मिनस के पास से हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Election 2024 | Bihar News | HOT-DAY | Hot Weather | बिहार में Voting की Timing Change...अब इतने बजे पड़ेंगे Vote

पूछताछ के बाद उसे गुरुवार तड़के गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 120 बी, 489 बी और 489 सी के तहत मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया है कि वह जाली नोट तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा हुआ है। उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें