अप्रैल,19,2024
spot_img

गांजा के साथ दंपती गिरफ्तार, नाबालिग का शव बरामद, दुष्कर्म की आशंका

spot_img
spot_img

आशीष झा, रांची देशज टाइम्स। गढ़वा में दंपती को गांजा के साथ गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, कोडरमा रेल थाना क्षेत्र के राँची-पटना रोड बाइपास स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से नाबालिक लड़की का शव बरामद किया गया। मंगलवार सुबह अर्धनग्न हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी मची हुई है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया है।

यह भी पढ़ें:  UP News: Congress प्रत्याशी कर रहे हैं Rahul से अधिक Akhilesh की मांग...

वहीं, गढ़वा में पुलिस ने नौ किलो गांजा के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को पूरनानगर गांव निवासी अखिलेश प्रसाद उर्फ गुल्ली साह के घर में छापामारी की गयी। छापेमारी के दौरान अखिलेश के घर से दो पैकेट में करीब साढे़ 9 किग्रा गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने अखिलेश प्रसाद और उसकी पत्नी उषा देवी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया। दोनों ने पूछताछ में कई बात पुलिस को बताई है। उनकी निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है। गांजा के साथ दंपती गिरफ्तार, नाबालिग का शव बरामद, दुष्कर्म की आशंका

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें