अप्रैल,20,2024
spot_img

बिहार के सनोज ने केबीसी में जीता 1 करोड़, आज देंगे अमिताभ के 7 करोड़ के सवाल का जवाब

spot_img
spot_img
जहानाबाद, देशज टाइम्स। ढोंगरा की मातृभूमि ने ऐसे सपूत को जन्म दिया जिन्होंने ढोंगरा के साथ -साथ पूरे राज्य का नाम रौशन कर दिया। सनोज राज ने केबीसी सीजन 11 के पहले करोड़पति बनने का गौरव हासिल किया है। सनोज ने इस कामयाबी से जिले सहित अपने गांव का मान-सम्मान बढ़ाया है। किसान के परिवार से आने वाले सनोज हर युवाओं के लिए प्रेरणा बन गये है। कैसे कम संसाधन होते हुए भी मन में दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास से ऊंची से ऊंची सफलता पायी जा सकती है इसका उदाहरण सनोज है।
सोनी टेलीविजन चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन-11 को पहला करोड़पति मिल गया है। जानकारी के अनुसार जिले के हुलासगंज प्रखंड के ढोंगरा गांव के रहने वाले सनोज राज ने यह रकम जीत कर बिहार का नाम रौशन किया है। सोनी चैनल ने मंगलवार को अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर आने वाले एपिसोड का प्रोमो पोस्ट किया। जिसमें सनोज राज 15वें सवाल का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपये जीतते दिख रहे हैं। सोनी चैनल के ट्विटर पोस्ट के अनुसार अब वह सात करोड़ रुपये के सवाल के लिए खेलेंगे। गुरुवार और शुक्रवार को सनोज से जुड़े एपिसाेड का प्रसारण होगा।बिहार के सनोज ने केबीसी में जीता 1 करोड़, आज देंगे अमिताभ के 7 करोड़ के सवाल का जवाब

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें