अप्रैल,27,2024
spot_img

राम मंदिर के लिए ट्रस्ट में अब तक जमा हाे चुके हैं एक अरब से ज्यादा, सोने-चांदी अलग से

spot_img
spot_img
spot_img

अयोध्या, देशज न्यूज। रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के चढ़ावे की धनराशि से रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का कोष लगातार बढ़ता जा रहा है। ट्रस्ट के कोष में फिलहाल एक अरब से ऊपर राशि रामभक्त के दान से आ चुकी है।

इसकी पुष्टि रामजन्मभूमि ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाशकुमार गुप्त ने करते हुए बताया, रविवार को भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यथाशक्ति राम मंदिर के निर्माण में योगदान दिया। वहीं, नागपुर से आए आठ रामभक्तों ने अलग-अलग 11-11  चांदी के सिक्के दान में दिए है। इन्होंने अपना नाम गुप्त रखा है। इसी तरह से एक दिन पहले आए कुशीनगर के सांसद विजयकुमार द्विवेदी व गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने भी तीन किलो चांदी ट्रस्ट को दान में दी है।

विहिप के केन्द्रीय मार्ग दर्शक मंडल की बैठक हरिद्वार में न होकर अब दिल्ली में ही होगी। 10 व 11 नवंबर को आयोजित इस बैठक में देश भर के विभिन्न सम्प्रदायों के धर्माचार्य शामिल होंगे। यह धर्माचार्य रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि जुटाने के लिए देश के चार लाख गांवों के 11 करोड़ रामभक्त परिवारों से व्यापक संपर्क की मुहिम चलाने के निर्णय पर अपनी मुहर लगाएंगे- इसके उपरांत मुहिम की विधिवत तैयारी शुरु की जाएगी। जन सम्पर्क की यह मुहिम मकर संक्रांति से शुरू हो जाएगी।

फिलहाल भोपाल में हुई विहिप की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ही रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जन संपर्क अभियान की मुहिम को धार देने का निर्णय लिया जा चुका था। इस संदर्भ में राम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से सहयोग राशि प्राप्त करने के लिए कूपन व पत्रक छपवाया जाएगा।

इसमें रामजन्मभूमि के संक्षिप्त इतिहास के साथ राम मंदिर के संबंध में आवश्यक जानकारी शामिल होगी।  ट्रस्ट के अधिकृत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामजन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से छपवाए जाने वाले पत्रक व कूपन अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में छपवाए जाएंगे। इससे विभिन्न भाषा-भाषी लोगों को विषय समझने में सुविधा हो।

बताया गया, सहयोग राशि के लिए छपने वाले कूपन दस व सौ रुपये के होंगे- यदि कोई अधिक राशि का योगदान देना चाहेगा, उसे ट्रस्ट की रसीद दी जाएगी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें